Dukati Diavel Black console
डुकाती डियावेल के बेहद सस्ते बिकने की वजह यह है कि डीलर ने इस बाइक 2018 का अनसोल्ड स्टॉक खरीदा है, जिसके चलते इस बाइक को कम कीमत में बेचा जा रहा है। बाइक की ओडोमीटर रीडिंग भी जीरो है और बाइक्स बिल्कुल ब्रांड न्यू हैं। अगर आप ये बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आपको डीलर के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा, लेकिन आप इस बाइक के सेंकेड ओनर होंगे। क्योंकि इसका पहला ओनर बीबीटी है। वहीं डीलर के पास डुकाती डियावेल डीजल की 4 यूनिट्स भी थीं, इस बाइक की दुनियाभर में केवल 666 यूनिट्स हैं, लेकिन ये बाइक पहले ही बुक हो चुकी हैं।