फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई Bajaj Pulsar 150 मिल रही है 125 cc बाइक की कीमत में, ये है आखिर मौका

Mon, 19 Aug 2019 09:52 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Bajaj Pulsar 150 Neon - फोटो : Amar Ujala
भारत में 125cc बाइक का सेगमेंट पॉपुलर तो काफी है लेकिन इस सेगमेंट में बहुत ज्यादा ऑप्शन देखने को नहीं मिलते। यह सेगमेंट ऐसे ग्राहकों को आकर्षित करता है जो ज्यादा माइलेज के साथ ज्यादा पावर की उम्मीद करते हैं। यानी 125cc बाइक को 100cc और 150cc के बीच रखा जाता है। लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से ग्राहक या तो सीधा 100-110cc  बाइक खरीदना पसंद करते हैं या फिर 150cc इंजन वाली बाइक। ऐसे में यहां हम आपको एक ऐसी बाइक के बारे में बता रहे हैं जिसमें इंजन तो 150cc का है लेकिन कीमत 125cc बाइक जितनी है। आइये जानते हैं।
विज्ञापन

125cc बाइक की कीमत 150cc बाइक खरीदने का मौका

2 of 4
Bajaj Pulsar 125 Neon - फोटो : Social
जिस बाइक की हम बात कर रहे हैं वो है Bajaj Pulsar 150 Neon, 150cc इंजन वाली यह बाइक इस समय काफी पॉपुलर है और अपने Neon स्टाइल में यह ग्राहकों को काफी लुभा भी रही है। बजाज ऑटो की कई डीलरशिप से जब हमनें पल्सर Neon सीरिज के बारे में पुछा तो हमें बताया कि ग्राहकों को यह मॉडल पसंद आ रहा है, अभी हाल ही में बजाज ने Neon सीरिज में Pulsar 125 Neon को भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 66,618 रुपये (CBS) है। वर्जन में लेकिन अब खास बात यह है कि Pulsar 150 Neon (बिना ABS) की कीमत 65,248 रुपये (एक्स-शो रूम दिल्ली) है। ऐसे में ग्राहक 150cc इंजन वाली पल्सर के जाना ही पसंद कर सकते हैं, क्योकिं यहां आपको पावर ज्यादा मिलती है।
विज्ञापन

125cc में मौजूदा बाइक्स की कीमतें

3 of 4
बजाज पल्सर 150 Neon - फोटो : Social
Bajaj Pulsar 125 Neon (CBS)
कीमत: 66,618 रुपये  (एक्स-शो रूम दिल्ली)

Hero Glamour 125  Fi
कीमत: 69,950 (एक्स-शो रूम दिल्ली)
इंजन: 125cc
 
Honda CB125 Shine SP DISC CBS
कीमत: 68,938 (एक्स-शो रूम दिल्ली)
इंजन: 125cc
 
यहां कीमत के मामले में Pulsar 150 Neon, होंडा शाइन, हीरो ग्लैमर और पल्सर 125 Neon से सस्ती है।
 
 
 
 
विज्ञापन

Pulsar 150 Neon इंजन और फीचर्स

4 of 4
Bajaj Pulsar 125 Neon Engine - फोटो : Amar Ujala
Pulsar 150 Neon में 149.5cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा जो 8000rpm पर 14Ps की पावर और 6000rpm पर 13.4 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस हैं। 150 Neon का वजन 144kg है, इसका फ्यूल टैंक 15 लीटर का है। बाइक के रियर में ट्विन नाइट्रॉक्स शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट 80/100 x 17 ट्यूबलेस और रियर 100/90 x 17 ट्यूबलेस टायर्स दिए गये हैं। इतना ही नहीं बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 165 mm और व्हीलबेस 1320 mm है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें