फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना ने खरीदी यह लग्जरी कार, सिर्फ टैक्स में दे दिए 35 लाख रुपये, देखें तस्वीरें

Mon, 06 May 2019 06:31 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Katrina Kaif Jaguar - फोटो : सांकेतिक
पिछले दिनों खबरें आई थीं कि बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने नई लग्जरी कार खरीदी है और इस कार के लिए उन्होंने 35 लाख रुपये का टैक्स चुकाया है। कटरीना ने जब यह कार खरीदी थी, तो उस समय उन्होंने इस कार के साथ फोटो शेयर नहीं की थीं। वहीं तकरीबन डेढ़ महीने बाद अब कटरीना ने इस नई कार के साथ फोटो साझा की हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
Katrina Kaif, - फोटो : file photo
‘भारत’ मूवी की रिलीज से पहले कैटरीना ने अपनी नई कार के साथ फोटो शेयर की हैं। कटरीना ने मार्च में अल्ट्रा लग्जरी रेंज रोवर SE Vogue एसयूवी खरीदी थी। कटरीना ने इस कार का डीजल वेरियंट खरीदा था। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत मुंबई में 2.37 करोड़ रुपये है।
 
विज्ञापन

ऑनरोड कीमत 2.72 करोड़ रुपये

3 of 6
Katrina kaif land rover White
कटरीना ने यह कार वरली स्थित मोदी मोटर्स से खरीदी है, जो जगुआर लैंड रोवर के डीलर हैं। वहीं ऑन रोड कार उन्हें 2.72 करोड़ रुपये की पड़ी है। टैक्स और रजिस्ट्रेशन के तौर पर कटरीना ने 35 लाख रुपये चुकाए हैं।  वहीं सफेद रंग की रेंज रोवर SE Vogue एसयूवी की फोटो इंस्ट्राग्राम पर शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा है कि इस शानदार अनुभव के लिए मोदी मोटर्स को थैंक्यू। कटरीना ने जो फोटो शेयर की है उसमें वह डेनिम जैकेट के साथ मिनी ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।   

4.4 लीटर एसडी-वी8 टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन

4 of 6
2018 Range Rover Evoque Landmark Edition
कटरीना ने Range Rover Vogue SE Diesel LWB (लॉन्ग व्हील बेस) मॉडल खरीदा है। रेंज रोवर 4.4 लीटर एसडी-वी8 टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 3500 आरपीएम पर 335 बीएचपी की पावर और 740 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस कार के साथ पैडल शिफ्टर्स के साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं इनकी कार का नंबर भी 8822 है।
 
विज्ञापन

1960 के दशक की लेंडरोवर कार चला रही हैं कटरीना

5 of 6
Katrina kaif land rover
वहीं कटरीना कैफ आने वाली भारत फिल्म में कुमुद रैना के किरदार में दिखेंगी और सलमान खान के अपोजिट दिखेंगी। कटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे 1960 के दशक की एक लेंडरोवर कार चला रही हैं। तस्वीर भारत फिल्म के सेट पर खींची गई इस फोटो में कार का असली मालिक उनके बगल में बैठा हुआ है। कटरीना ने लिखा कि कार के मालिक को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि मैं इस कार को ठीक से हैंडल कर सकती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैटरीना के कलेक्शन में कई शानदार कारें

6 of 6
Alia Bhatt range rover

बॉलीवुड में इन दिनों रेंज रोवर वोग का खुमार छाया है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा और संजय दत्त समेत तमाम सेलेब्रिटीज के पास रेज रोवर वोग एसयूवी है। वहीं कैटरीना के कलेक्शन में कई शानदार कारें हैं। उनके पास 42 लाख रुपए की ऑडी क्यू 3 के अलावा मर्सिडीज एमएल 350 और ऑडी क्यू 7 भी पहले से है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें