यह पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस का11वां सीजन चल रहा है और हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ही इसे होस्ट कर रहे है। यही वजह है कि इन दिनों वह लगातार चर्चाओं में भी हैं। बाइकों के लिए सलमान खान के क्रेज को तो हम पहले भी कई बार देख चुके है। आज हम आपको उनके कार कलेक्शन के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
Salman Khan Car Collection
Mercedes-Benz GL-Class
इस एसयूवी कार के लिए सलमान खान के प्यार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह खुद कई बार इसे चलाते देखे गए हैं। वर्तमान में मर्सिडीज बेंज GL-Class की कीमत करीब 80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
विज्ञापन
3 of 6
Salman Khan Car Collection
Range Rover VOGUE
इस कार की कीमत 2 से 3 करोड़ के बीच है।
4 of 6
Salman Khan Car Collection
Lexus LX 470
फिलहाल इस कार की बिक्री भारत में नहीं होती है। सलमान को कई बार यह कार चलाते देखा गया है। यह एक 2003 मॉडल की कार है। जो टोयोटा लैंड क्रूजर पर आधारित है। कार के नए मॉडल की कीमत 2.21 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
5 of 6
Salman Khan Car Collection
BMW X6
सलमान को गुजरात नंबर प्लेट वाली BMW X6 में देखा जा चुका है। कार में 2993 सीसी का 6 सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह 5.8 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
Toyota Land Cruiser
इस कार को लेकर सलमान पहले भी काफी चर्चाओं में रह चुके हैं। हालांकि हम यहां लेटेस्ट वर्जन की बात करेंगे। वैसे लंबे समय से सलमान को इस कार के साथ नहीं देखा गया है। कार की कीमत 1.35 करोड़ रुपए है। इसमें 4461 cc का इंजन है, जो 261 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है।