फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के लिए लगा रहे थे रेस लेकिन मौत ने उन्हें लगाया गले 

विज्ञापन
1 of 6
मार्को सिमोनसेल्ली की इसी क्रैश में हुई थी मौत। - फोटो : यू ट्यूब
ये दुनिया बड़ी अजीब है, जहां बहुत से लोग अपने जीवन को अनमोल समझकर खतरों से दूर रहते हैं तो वहीं दूसरी ओर महज जीत के लिए कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खतरा मोल लेते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं मोटरसाइकिल रेसिंग की जिसमें अब तक दुनिया न जाने कितने नौजवान अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन हम यहां आपको दुनिया के उन पांच दुर्घटनाओं से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिसमें दुनिया के कुछ नामी युवा रेसरों ने अपनी जान गंवा दी और यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हुआ। 

 
विज्ञापन

2 of 6
मार्को सिमोनसेल्ली
मार्को सिमोनसेल्ली 
यह एक ऐसे इटालियन युवा होनहार राइडर का नाम है ‌‌जिसे सिर्फ जीत पसंद थी। महज 24 साल की उम्र में इस रेसर ने 2002 से लेकर 2011 तक अपने मोटोजीपी कैरियर के  10 साल पूरे किए। इस दौरान उसने 250 सीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप 2008 में जीता।  अपने चार साल इंटरमीडिएट क्लास के बाद वह मोटोजीपी क्लास में होंडा ग्रेसिनी टीम का हिस्सा बना। लेकिन 23 अक्तूबर 2011 में मलेसियन ग्रैंड प्रिक्स के दौरान सेपांग इंटरनेशनल ट्रैक पर रेसिंग के दौरान अपनी बाइक से बिना किसी क्रैश के वो नियंत्रण खो बैठे और ट्रैक पर बेतहाशा स्पीड में दौड़ रही दूसरी मोटरसाइकिलों के चपेट में आ गए, और उनका हेलमेट खुलकर दूर जा गिरा और एक होनहार रेसर इस दुनिया से चला गया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
शोया तोमीजावा
शोया तोमीजावा 
यह जापानी रेसर दुनिया में महज 20 साल का मेहमान रहा। कई सारे चैंपियनशिप जीतने के बाद इस रेसर के लिए मैरिनो ग्रैंड प्रिक्स की रेस आखिरी साबित हुई। बाइक से क्रैश के बाद कई दिनों तक इंजरी से जूझने के बाद इस जापानी रेसर की 5 सितंबर 2010 में मौत हो गई।
 

4 of 6
इवान पालाजीज
इवान पालाजीज 
2 जनवरी 1962 में जन्में यह वेनेजुलियन मोटरसा‌इकिल रेसर 1977 से 1989 तक ग्रैंड प्रिक्स रोड रेसिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप रहा। यह सबसे युवा रेसर थे जिन्होंने ग्रैंड प्रिक्स पोडियम पर जगह बनाई थी। उस समय उनकी उम्र महज 15 साल की थी। लेकिन 28 मई 1989 को जर्मन ग्रैंड प्रिक्स के दौरान जब वो काफी करीब से रेस कर रहे थे तो उनकी बाइक का इंजन सीज हो गया और वो साथ में चल रहे रेसर ब्रूनो बोनहुल और फैबियो बारचिता से टकरा गए। उस दौरान दूसरे राइडर वर्जिनो फेरारी ने अपनी मोटरसाइकिल रोककर उनकी मदद को आगे आए लेकिन तब तक इवान इस दुनिया से जा चुके थे। उस समय उनकी उम्र महज 27 साल थी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
साइमन एंड्रयूज
साइमन नील स्टुअर्ट एंड्रयूज 
एक ब्रिटिश मोटरसाइकिल रेसर थे जिनका जन्म 14 अगस्त 1982 में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश सुपरबाइक चैंपियनशिप पूरा किया था और वो हौंडा सीबीआर1000आरआर चलाते थे। नीदरलैंड में एक रोड कोर्स के दौरान क्रैश में उनकी मौत 19 मई 2014 को हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ली रिचर्डसन
ली स्टुअर्ट रिचर्डसन
ली स्टुअर्ट एक ब्रिटिश इंटरनेशनल मोटरसाइकिल स्पीडवे राइडर थे। रिचर्डसन ने कई वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में उन्होंने ग्रेट ब्रिटेन के सीनियर व 21 लेवल का प्रतिनिधित्व किया था। रिचर्डसन ने 2003 में एलीट लीग राइडर्स को जीता था। 2003 से 2006 तक वो चार सीजन तक ग्रैंड प्रिक्स राइडर थे। 13 मई 2012 में पोलिश लीग मैच के दौरान क्रैश में उनकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें