फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भय्यू महाराज को था लग्जरी गाड़ियों का शौक, करोड़ों की कार कर देते थे 5 महीने में रिटायर

Tue, 22 Jan 2019 06:02 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bhaiyyu maharaj
मध्यप्रेदश के इंदौर शहर के रहने वाले भय्यू महाराज आत्महत्या मामले की जांच 7 महीने बाद पुलिस ने पूरी कर ली है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों में दो सेवादार विनायक दुधाले, शरद देशमुख हैं। वहीं गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है, जिसका नाम पलक पुरानिक है। बता दें, पलक भय्यू की काफी करीबी मानी जाती रही है। खबरों की मानें तो दुष्कर्म मामले में दाती महाराज पर केस चलने से भय्यू महाराज बहुत विचलित थे। जिसका फायदा उठाकर पलक उन्हें शादी के लिए धमकी दे रही थी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Bhaiyyu maharaj
पांच फीट 11 इंच का सुदर्शन शरीर, कांति से युक्त दमकता चेहरा, माथे पर लाल चंदन से युक्त भैय्यू जी महाराज के कलाई पर रोलेक्स की घड़ी, हाथ में सोने के धागे, कुछ अनोखे पत्थर और उनके गैराज में खड़ी मर्सिडीज और रोल्स एंड रॉयस जैसी गाडियां संत कहलाने के बावजूद उनकी इस जीवन शैली पर कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। इनके बारे में रोचक बात यह भी है कि इन्होंने एक समय में मॉडलिंग भी की थी।
विज्ञापन

3 of 5
Bhaiyyu maharaj
भय्यू महाराज हमेशा अपने लिए मसिर्डीज,बीएमडब्ल्यू और रोल्स रॉयस जैसी कारें रखते थे, उनके शौक को इस बात से भांपा जा सकता है कि आत्महत्या से कुछ समय पहले ही उन्होंने BMW कार के लिए 23 लाख रुपए जमा किए थे। करीब 80 लाख की BMW का भय्यू महाराज ने आइसीआइसीआ बैंक से लोन भी कराया था। 

4 of 5
bhaiyyu
उन्हें बीएमडब्ल्यू की गाड़ी इतनी पसंद आ गई थी कि उन्होंने इसके लिए अपनी एक लग्जरी कार के भी करीब 28 लाख में बेचा था। यह उनके शौक में था कि वो कोई भी कार 5 से 6 महीने ही इस्तेमाल किया करते थे।वहीं उन्होंने अपनी लग्जरी गाड़ी ऑडी को भी 20 लाख रुपये में बेचा था। इसके अलावा उन्के पास एक मस्टंग कार भी थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhaiyyu maharaj
सुंदर काया, आधुनिक सोच, लावण्यमयी चेहरा और आस-पास महिला अनुयाईयों की कतार को लेकर यह हमेशा सवालो के कटघरे में रहे। संन्यास के बाद दूसरी शादी का निर्णय भी अचंभित करने वाला रहा। एक महिला अनुयाई मल्लिका राजपूत ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने से लेकर आरोप लगाने तक के तमाम प्रयास किए। उसका कहना था कि भैय्यू जी महाराज ने उन्हें उसे मोहजाल में फांस रखा है। वह छुप-छुपकर फोन करते हैं और परेशान करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें