नौकरी पाने के बाद हर युवा का पहला सपना अपनी कार खरीदने का होता है। ऐसे में कार कंपनियां इंट्री लेवल के सेगमेंट में ज्याद फोकस कर रही हैं। लेकिन कम बजट वाली कार बाजार में आने के बाद भी युवाओं का सेडान कार के प्रति प्यार कम होता नजर नहीं आ रहा। आइए बताते हैं 10 लाख रुपये के बजट में कौन-कौन सी सेडान कार आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
विज्ञापन
10 लाख के बजट में ये कारें है बेहतरीन सेडान कार
2 of 6
होंडा सिटी फेसलिफ्ट
हौंडा सिटी
हौंडा ने सिटी फेसलिफ्ट को 8.50 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। बाजार में कार पेट्रोल तथा डीजल दोनों वेरियंट में उपलब्ध है। कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन दिया गया है। शहर में चलने के लिए यह एक बेहतरीन कार है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल वेरियंट का माइलेज 17.8 किमी प्रति लीटर का है। वहीं, डीजल वेरियंट का माइलेज 25.6 किमी प्रति किमी का है। कंपनी ने कार को पांच मॉडल में बाजार में उतारा है। लेकिन कार के दो मॉडल ही 10 लाख से नीचे के है। कार में एलईडी हेड और टेल लैम्प लगा है, साथ ही कार में 6 एयरबैग भी मौजूद है।
विज्ञापन
10 लाख के बजट में ये कारें है बेहतरीन सेडान कार
3 of 6
सियाज
मारुति सुजुकी सियाज
मारुति की सियाज एक बेहतरीन सेडान कार है। कंपनी ने इसे 7.75 लाख से 10.56 लाख की कीमत पर बाजार में उतारा है। कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरियंट में उपलब्ध है। मारूति ने अपनी इस सेडान में 1.6 लीटर का DDiS320 डीजल इंजन दिया है। वहीं पेट्रोल वेरियंट में कंपनी ने 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल वेरियंट का माइलेज 19.1 किमी प्रति लीटर का है। वहीं डीजल वेरियंट में 25.09 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। कार में एबीएस और एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर भी उपलब्ध है। कार के ज्यादातर मॉडल 10 लाख के अंदर ही मिलते हैं। लूक की बात करें तो कार देखने में शानदार नजर आती है।
10 लाख के बजट में ये कारें है बेहतरीन सेडान कार
4 of 6
फोक्सवैगन वेंटो
फोक्सवैगन की वेंटो 8.2 लाख से 13.63 लाख की कीमत में आती है। हालांकि वेंटो ने नई वेरियंट हाईलाइन प्लस की शुरुआती कीमत 11.39 लाख है। फोक्सवैगन ने कार को तीन इंजन के विकल्प में बाजार में उतारा है। कंपनी ने कार में 1.2 लीटर का TSI और 1.6 लीटर का MPI इंजन दिया है। वहीं डीजल वेरियंट में 1.5 लीटर का TDI डीजल इंजन दिया है। कंपनी ने कार को बेहतरीन लूक दिया है। कार में एबीएस और एयरबैग का सेफ्टी फीचर दिया है।
विज्ञापन
10 लाख के बजट में ये कारें है बेहतरीन सेडान कार
5 of 6
स्कोडा रैपिड
स्कोडा की रैपिड कूल लूक वाली सेडान है। कार पहली नजर में ही बहुत शानदार लगती है। कार की कीमत 8.35 लाख से शुरू होकर 12.79 तक जाती है। कार में 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। कार के डीजल वेरियंट में 17.9 किमी प्रति लीटर से 21.14 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। कार में एबीएस और एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर मौजूद हैं। लेकिन कार में रियर कैमरा और पार्किंग सेंसर की कमी खलती है।
हुंडई वर्ना
हुंडई की वर्ना पेट्रोल तथा डीजल दोनों ही वेरियंट में बाजार में उपलब्ध है। कार की शुरुआती कीमत 7.94 लाख रुपये है। वर्ना में कंपनी ने 1.4 लीटर का CRDI इंजन और 1.6 लीटर का CRDI S डीजल इंजन दिया गया है। माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि डीजल वेरियंट 24.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कंपनी ने कार में एबीएस और ड्यूअल एयरबैग का सेफ्टी फीचर दिया है। हालांकि, कार में पार्किंग सेंसर नहीं दिया गया है। हुंडई की यह कार एक शानदार सेडान है।