फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में इन कारों की मिलती है सबसे ज्यादा Re-Sale वैल्यू, खरीदना होगा फायदेमंद

Sun, 01 Sep 2019 11:04 AM IST
Bani Kalra बनी कालरा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Best Resale Value Cars - फोटो : Amar Ujala
भारत में ज्यादातर लोग एक नई कार खरीदने से पहले उसकी रिसेल वैल्यू पर जरूर ध्यान देते हैं। लोग ऐसी गाडियां खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं जिन्हें कुछ साल इस्तेमाल करने के बाद भी जब बेचना चाहो तो अच्छे दाम मिल जायें। अगर आप भी एक ऐसी ही कार की तलाश में हैं तो यहां पर हम आपके लिए 10 ऐसी  कारें लेकर आये हैं जिन्हें बेचने पर आपको अच्छी खासी रिसेल वैल्यू मिल जाएगी।
विज्ञापन

Maruti Suzuki Dzire

2 of 7
Maruti Suzuki Dzire
भारत में मारुति की कारें सबसे ज्यादा बिकती हैं जिसकी वजह से बाद में इनकी अच्छी रिसेल वैल्यू मिल जाती है। मारुति का अन्य कार कंपनियों के मुकाबले नेटवर्क भी काफी मजबूत है। भारत में सबसे ज्यादा रिसेल वैल्यू वाली कारों की सूची में मारुति सुजुकी डिजायर सबसे आगे है। यह कॉम्पैक्ट सेडान कैटगरी में आती है। पेट्रोल और डीजल इंजन में यह कार उपलब्ध है। डिजायर की कीमत 5.83 लाख रुपये से शुरू होती है। पहले साल इस्तेमाल करने बाद अगर आप इस कार को बेचते हैं तो इसकी कुल कीमत का 86 फीसदी तक रिसेल वैल्यू आपको मिल जाती है। जबकि चार साल इस्तेमाल करने के बाद इसकी कीमत की 68 फीसदी तक रिसेल वैल्यू मिल सकती है। यहां हम आपको बता रहे है पहले साल से चौथे साल तक इस्तेमाल करने के बाद डिजायर की रिसेल वैल्यू कितनी रह जाती है। 
 
  • पहले साल: 86 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • दूसरे साल:  80 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • तीसरे साल: 76 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • चौथे साल: 68 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

विज्ञापन

Mauti Suzuki Swift

3 of 7
Mauti Suzuki Swift - फोटो : google
देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट का भी नाम है। इसमें स्पेस से साथ-साथ पावर भी मिलती है। पहले साल इस्तेमाल करने के बाद यदि आप अपनी स्विफ्ट को बेचना चाहो तो आपकी इसकी कुल कीमत की 78 फीसदी रिसेल वैल्यू वैल्यू मिल सकती है। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। चार साल इस्तेमाल करने के बाद स्विफ्ट की कितनी वैल्यू आपको मिलेगी आइये जानते हैं।
  • पहले साल: 78 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • दूसरे साल:  74 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • तीसरे साल: 73फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • चौथे साल: 67फीसदी तक रिसेल वैल्यू

Mauti Suzuki Wagon R

4 of 7
Mauti Suzuki Wagon R
फैमिली क्लास की सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा कार मारुति सूजुकी वैगन-आर  रिसेल वैल्यू की कारों की लिस्ट में काफी स्ट्रोंग खिलाड़ी है। यह कार पेट्रोल/ CNG वर्जन उपलब्ध है।  सिटी ड्राइव के लिए ये कार काफी शानदार कही जा सकती है। इतना ही नहीं इसमें स्पेस काफी बेहतर है। सेकंड हैंड कार बाजार में वैगन-आर खरीदने वालों की लाइन लम्बी है। इस समय वैगन-आरकी कीमत 4.34 लाख रुपये से शुरू होती है। चार साल इस्तेमाल करने के बाद वैगन-आर की कितनी वैल्यू आपको मिलेगी आइये जानते हैं।
 
  • पहले साल: 80 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • दूसरे साल:  76 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • तीसरे साल: 74फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • चौथे साल: 68 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

विज्ञापन

Mauti Suzuki Alto

5 of 7
Alto VIP number - फोटो : Social
मारुति सुजुकी की ऑल्टो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। कम कीमत में ग्राहकों को एक किफायती कार मिलती है। यह कार 0.8-लीटर और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। ये दोनों ही इंजन बेहतर माइलेज के साथ अच्छी परफॉरमेंस देते हैं। एक साल इस्तेमाल करने के बाद अगर आप इसे बेचना चाहो तो इसकी कुल कीमत का आपको 77 फीसदी तक पैसा मिल जाता है। यदि वजह से है बढ़िया रिसेल वैल्यू के चलते लोग ऑल्टो को खरीदने में देर नहीं लगाते। इस समय नई ऑल्टो की कीमत 2.94 लाख रुपये से शुरू होती है। आइये जानते है  4 साल इस्तेमाल करने पर इस कार की कितनी वैल्यू आपको मिलेगी जब आप इसे बेचना चाहोगे।
   
  • पहले साल: 77 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • दूसरे साल: 71 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • तीसरे साल: 65 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • चौथे साल: 60 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

विज्ञापन

Hyundai Elite i20

6 of 7
Hyundai Elite i20
मारुति सुजुकी के अलावा देश में Hyundai की कारों की भी काफी अच्छी रिसेल वैल्यू मिल जाती है। इस समय कार बाजार में  डीजल से चलने वाली Hyundai एलीट आई 20 की  डिमांड काफी ज्यादा है। कार की परफॉरमेंस और स्पेस काफी शानदार है। Hyundai की सेल्स सर्विस भी ग्राहकों की पहुंच में है। यही वजह है कि एलीट आई 20 की रिसेल वैल्यू भी काफी अच्छी मिल जाती है। चार साल इस्तेमाल करने के बाद भी अगर आप इसे सेकंड हैंड कार बाजार में बेचना चाहोगे तो आपको अच्छे दाम मिल जायेंगे।  
   
  • पहले साल: 83 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • दूसरे साल: 78 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • तीसरे साल: 68 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • चौथे साल: 61 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

विज्ञापन
विज्ञापन

Toyota Innova

7 of 7
Toyota Innova Touring Sport review - फोटो : Amit Dwivedi
टोयोटा इनोवा एक ऐसी MPV है जिसको पछाड़ पाना अभी तक किसी अन्य कार कंपनी के लिए आसान नहीं रहा। इनोवा की मांग में अभी तक कोई कमी नहीं आई है, फैमिली क्लास हो या कमर्शियल सेगमेंट हर जगह यह गाड़ी काफी लोकप्रिय है । पुरानी होने पर भी यह आपको अच्छी वैल्यू देकर जाती है। इनोवा अपने स्पेस, आराम और दमदार इंजन के लिए जानी जाती है। आगे एक साल इस्तेमाल करने के बाद भी यदि आप इनोवा को बेचने का प्लान करते हैं तो इसकी वैल्यू  90 फीसदी तक मिलती है। आइये जानते हैं चार साल इस्तेमाल करने बाद इनोवा को बेचने पर कितनी वैल्यू मिलेगी आइये जानते हैं।  
 
  • पहले साल: 90 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • दूसरे साल: 86 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • तीसरे साल: 82 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

  • चौथे साल: 77 फीसदी तक रिसेल वैल्यू

 
 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें