फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार है बड़ा तो ये कारें है बेहतरीन विकल्प

Sun, 09 Apr 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amarujala
अगर आप ऐसी कोई गाड़ी लेना चाहते हैं, जिसमें पूरा परिवार आराम से बैठ सके और कार का माइलेज भी शानदार हो, तो ये कारें आपके लिए ही बनी हैं। आइए आपको बताते है भारत में सबसे ज्यादा माइलेज और कम कीमत वाली एमयूवी कारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
डैटसन गो प्लस
डैटसन गो प्लस
डैटसन गो प्लस देश की सबसे सस्ती एमयूवी कार है। इस कार में 1198 सीसी का पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 20.62 किमी प्रति लीटर का एवरेज देती है। गो प्लस की नई दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 3.85 लाख रुपये से शुरू होकर 4.96 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

3 of 6
शेवरोले एन्जॉय
शेवरोले एन्जॉय
शेवरोले एन्जॉय 8 सीटर एमयूवी कार है। एन्जॉय में शेवरोले ने 1399 सीसी का पेट्रोल इंजन लगाया है। कंपनी ने इस एमयूवी कार का माइलेज 18.2 किमी प्रति लीटर बताया है। एन्जॉय 4.99 लाख रुपये की नई दिल्ली एक्स शोरूम कीमत से शुरू होकर 7.3 लाख रुपये तक में आती है। 

4 of 6
मारुति सुजुकी अर्टिगा
मारुति सुजुकी अर्टिगा
मारुति की अर्टिगा एक 7 सीटर एमयूवी है। इस कार में 1373 सीसी का पेट्रोल इंजन मौजूद है। कंपनी की मानें तो अर्टिगा का माइलेज 17.5 किमी प्रति लीटर का है। मारुति की इस एमयूवी की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 6.22 लाख रुपये से शुरू होकर 8.76 लाख रुपये तक है। 
विज्ञापन

5 of 6
रेनो लॉगी
रेनो लॉगी
रेनो की लॉगी एक शानदार एमयूवी है। इस कार में 8 लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह है। लॉगी में रेनो ने 1461 सीसी का इंजन लगाया है। कार के माइलेज की बात करें तो कंपनी ने लॉगी का एवरेज 21.04 किमी प्रति लीटर बताया है। रेनो लॉगी की नई दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 7.88 लाख रुपये से शुरू होकर 11.56 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होंडा मोबिलियो
होंडा मोबिलियो
होंडा की मोबिलियो 7 सीटर कार है, जिसमें 1497 सीसी का पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। कंपनी की मानें तो इस कार का माइलेज 17.3 किमी प्रति लीटर है। होंडा मोबिलियो की नई दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 7.38 लाख रुपये है। वहीं कार के टॉप मॉडल की कीमत 12.55 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें