Mahindra Marazzo
बात करते हैं इंजन स्पैसिफिकेशंस की तो
अर्टिगा में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 95 पीएस की पावर और 225 एनएम का टॉर्क देता है। इससे पहले अर्टिगा में फिएट का 1.3 लीटर का इंजन मिलता था, जो 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता था। पुराने इंजन के मुताबले नया इंजन 5 पीएस ज्यादा पावर और 25 एनएम ज्यादा टॉर्क देता है।
महिन्द्रा मराजो में भी 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 122 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि
रेनो लॉजी 1.5 लीटर के दो डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ आती है, पहला 85 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क, दूसरा 110 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देता है।
वहीं
Honda BR-V का 1.5 लीटर का डीजल इंजन 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है।