फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन ऑयल के स्टेशन पर जल्द पेट्रोल के साथ मिलेगी ये नई सुविधा, मिनटों में होगा घंटों का काम

Tue, 30 Jun 2020 04:04 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Indian Oil Petrol Pump - फोटो : PTI
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार और कंपनियों की तरफ से लगातार कई कदम उठाए जा रहे हैं। पिछले साल सरकार ने इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी पर से जीएसटी (GST) की दरों को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया था। इस फैसले से इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में गिरावट आई। ऐसे में अब लॉकडाउन के खत्म होने और अनलॉक के चरणों के दौरान, देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत अब अब ग्राहकों को पेट्रोल स्टेशन्स पर पेट्रोल के साथ एक नई सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) - फोटो : Social Media
पेट्रोल पंप पर मिलेगी फुल चार्ज्ड बैटरी

इंडियन ऑयल की घोषणा के मुताबिक अब आपको कंपनी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी स्वैप करने का भी विकल्प मिलेगा। आसान भाषा में बात करें तो जैसे अब तक आप अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाते थे, वैसे ही अब आप अपनी गाड़ी में फुल चार्ज बैटरी लगवाने के लिए इंडियन ऑयल के स्टेशन पर जाएंगे। ग्राहकों को यह सुविधा कंपनी के इंस्टेंट बैटरी रिचार्ज (Instant Battery Recharge) के जरिए मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
Indian oil - फोटो : Social Media

इंडियन ऑयल के 'क्विक इंटरचेंज स्टेशन' पर क्या करना होगा?

  • आपको अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी को लेकर इंडियन ऑयल के 'क्विक इंटरचेंज स्टेशन' (क्यूआईएस) आना होगा। इसके बाद आपको अपनी गाड़ी से डिस्चार्ज बैटरी को निकाल पर इस स्टेशन पर देना होगा। इसके बाद स्टेशन की तरफ से महज पांच मिनट के अंदर आपको फुल चार्ज बैटरी दी जाएगी।
  • ये क्विक इंटरचेंज स्टेशन तीन से चार बैटरी को रिप्लेस कर सकेंगे।
  • जैसे ही आपको फुल चार्ज्ड बैटरी मिलेगी, आपका बिल तैयार हो जाएगा।

4 of 5
Sun Mobility - फोटो : Sun Mobility

सन मोबिलिटी के साथ साझेदारी


क्विक इंटरचेंज स्टेशन के लिए इंडियन ऑयल ने सन मोबिलिटी के साथ साझेदारी की घोषणा की है। कंपनी के चेयरमैन संजीव सिंह के मुताबिक सबसे पहले चंडीगढ़ में इंडियन ऑयल 'इंस्टेंट बैटरी स्वैपिंग' सुविधा की शुरुआत करेगी। इसके बाद इस सुविधा को 20 स्टेशनों पर भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Electric Vehicle Charging Station - फोटो : Social Media

इन शहरों से होगी शुरुआत


कंपनी अपने इस प्लान को नई दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, अमृतसर और बेंगलुरु जैसे शहरों से शुरू करेगी।

इसलिए हुई शुरुआत


दरअसल बैटरी चार्जिग में लगने वाले ज्यादा समय को लेकर कई ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी नहीं करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस प्लान की शुरुआत की है। अब ग्राहकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे सीधे इन स्टेशन्स पर आकर महज कुछ मिनटों में फुल चार्ज बैटरी पा सकेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें