Bajaj CT110
- फोटो : Social
बजाज ने इस बाइक को हाल ही में नया अवतार में पेश किया है। नई CT110 में नया 115cc का इंजन लगा है जो 8.6PS की पावर और 9.81Nm का टॉर्क देता है। इतना ही नहीं यह इंजन 4 स्पीड गियर से लैस है। कंपनी का दावा है कि नई बाइक बेहतर राइड क्वालिटी, दमदार परफॉरमेंस के साथ बेहतरीन माइलेज देगी। कीमत की बात करें तो नई CT110 के किक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 37,997 रखी है। जबकि इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 44,480 रुपये रखी है। बाइक का कर्ब वजन 116 किलोग्राम है। ऐसे में ज्यादा ट्रैफिक में भी इसे चलाने में मज़ा आता है।