जब आप कोई नई बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आप अपने दोस्तों से सलाह लेते हैं। लेकिन जरूरी नहीं की आपके दोस्त की सलाह सही हो। अगर आप 125 सीसी के सेगमेंट में नई बाइक लेना चाहते हैं और आपका बजट 60 हजार के आसपास का है, तो इन 5 बाइक्स पर एक नजर जरूर डालें...
विज्ञापन
125 सीसी के सेगमेंट में ये हैं बेहतरीन बाइक
2 of 5
हौंडा सीबी 125 साइन एसपी
हौंडा की सीबी साइन 125 सीसी सेग्मेंट की सबसे ज्यादा चर्चित बाइक्स में से एक है। हौंडा ने साइन का नया मॉडल एसपी नवंबर 2015 में लॉन्च किया था। कंपनी बाइक के इंजन में ज्यादा बदलाव न करते हुए सिंगल सिलेंडर का चार स्ट्रोक 124.7 सीसी का इंजन दिया है। हौंडा ने बाइक में पांच गियर वाला गियरबॉक्स दिया है। साइन ने भारतीय बाजार में हौंडा को ना केवल स्थापित किया, बल्कि सालों से चले आ रहे हीरो होंडा के एकक्षत्र राज को भी तोड़ा। कीमत की बात करें तो हौंडा सीबी साइन एसपी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 68 हजार है। बाइक एक लीटर पेट्रोल में 65 किमी चलती है। साइन की टॉप स्पीड की बात करें तो बाइक 100 kmph से चल सकती है।
विज्ञापन
125 सीसी के सेगमेंट में ये हैं बेहतरीन बाइक
3 of 5
बजाज डिस्कवर
2003 में बजाज ने डिस्कवर के साथ भारतीय बाजार में कदम रखा था। कंपनी को इस बाइक से काफी उम्मीद थी, और बाइक कंपनी की हर उम्मीद पर खरी उतरती नजर आई। बजाज ने जब इस बाइक को भारतीय बाजार में उतारा था उस वक्त भारत की सड़को पर हीरो होंडा की स्पलेंडर सबसे ज्यादा नजर आने वाली बाइक थी। हालांकि डिस्कवर ने उस दौरान भी भारतीय बाजार में अपनी अच्छी पकड़ बना ली। 2015 में बजाज ने डिस्कवर का नया मॉडल लॉन्च किया। कंपनी ने बाइक में 125 सीसी का इंजन दिया है। माइलेज की बात करें तो डिस्कवर एक लीटर पेट्रोल में 82 किमी तक चलती है। बाइक में पांच गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है। कीमत की बात करें तो यह बाइक काफी किफायती कीमत में आती है। दि्ल्ली में डिस्कवर 125 की ऑन रोड कीमत 58 हजार रुपये है। इस प्राइस सेगमेंट में डिस्कवर आप के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
125 सीसी के सेगमेंट में ये हैं बेहतरीन बाइक
4 of 5
हीरो ग्लैमर
हीरो मोटर कॉप की ग्लैमर 125 सीसी के बाइक सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प है। हीरो की इस बाइक की कीमत 63 हजार के आस पास है। कंपनी ने ग्लैमर का नया मॉडल नवंबर 2015 में लॉन्च किया था। हालांकि 2017 में कंपनी इस बाइक का नया मॉडल भी लॉन्च करने वाली है। इंजन की बात करें तो हीरो मोटर में इस बाइक में 124.7 सीसी का इंजन दिया है। कंपनी का दावा है कि बाइक एक लीटर पेट्रोल में 81.1 किमी चल सकती है। टॉप स्पीड की बात करें तो बाइक 90kmph तक की स्पीड से चल सकती है। अगर आप इस सेगमेंट में अच्छे लूक की बाइक चेना चाहते हैं, तो ग्लैमर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
यामाहा सेल्यूटो
यामाहा मोटर इंडिया ने 2015 में सैल्युटो को लॉन्च किया था। फिलहाल बाइक दो सेगमेंट- स्टैंडर्ड और डिस्क ब्रेक, में बाजार में उपलब्ध है। यामाहा की इस बाइक को माइलेज के चलते भारतीय बाइक के बाजार में खासी चर्चा मिली। कंपनी में बाइक में 125 सीसी का इंजन दिया है। माइलेज पर नजर डाले तो, बाइक एक लीटर में 78 किमी तक चल सकती है। वहीं बाइक की टॉप स्पीड 95 kmph की है। दिल्ली में बाइक की ऑन रोड कीमत 60 हाजर के आसपास है। इस सेगमेंट में अगर आप नए लुक की बाइक लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।