फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांच हुआ यह धुआंधार सस्ता Batt RE इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत होगी 65 हजार से कम

Fri, 07 Jun 2019 02:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Batt RE Electric Scooter - फोटो : Battre
देश में कई ऑटो कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर लांच करने वाली हैं। वहीं जयपुर की स्टार्टअप कंपनी भी अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करने की तैयारी कर रही है, जो सिंगल चार्ज में 90 किमी की दूरी तय करेगा। इससे पहले सरकार भी कह चुकी है कि 31 मार्च 2025 के बाद पेट्रोल पर चलने वाले 150 सीसी तक के दोपहिया वाहनों की बिक्री नहीं होगी और केवल ई व्हीकल ही बिकेंगे ओर बनेंगे।
 
विज्ञापन

कीमत 63,555 रुपये

2 of 5
Batt RE Electric Scooter-3 - फोटो : Battre
जयपुर की स्टार्टअप कंपनी Batt:RE इलेक्ट्रिक मोबिलिटी देश में अपना पहला Batt Mobile इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करने जा रही है। कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत 63,555 रुपये रखी है। फिलहाल यह स्कूटर नागपुर, हैदराबाद, अनंतपुर, करनूल जैसे शहरों में पहले से ही मिल रहा है। वहीं, पुणे, विजाग और वारंगल में इस महीने के आखिर तक सर्विस सेंटर और डीलरशिप अपलब्ध हो जाएगी। कंपनी इस साल के आखिर तक देश के 50 शहरों में अपनी डीलरशिप खोलना चाहती है।
 
विज्ञापन

फुली डिजीटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कीलेस इग्निगेशन

3 of 5
Batt RE Electric Scooter instrument console - फोटो : Battre
यह स्कूटर पांच रंगों में मिलेगा। वहीं इसके फ्रंट में फुल एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी टेल लैंप्स, ब्लिंकर्स और रिअप व्यू मिर्रर्स मिलेंगे। कंपनी ने इस स्कूटर को रेट्रो स्टाइल में लांच किया है। स्कूटर के हैंडबार्स पर ब्लैक फ्लाई स्क्रीन, फुली डिजीटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कीलेस इग्निगेशन, स्पीड, टेंपरेचर, ओडोमीटर जैसे फीचर मिलेंगे।



 

फुल चार्ज पर 90 किमी की रेंज

4 of 5
Batt RE Electric Scooter alloy wheel - फोटो : Battre
स्कूटर में 10 इंच के अलॉय व्हील और 90/100-10 साइज के ट्यूब लेस टायर मिलेंगे। स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 150 एमएम का है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा की है। स्कूटर में 12 किग्रा वजन वाली 48V 30Ah की लीथियम ऑयन बैटरी मिलेगी, जो फुल चार्ज पर 90 किमी की रेंज देगी। 110V- 220V 6Amp के चार्जर से 4 घंटे में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। वहीं स्कूटर का वजन केवल 74 किग्रा है। वहीं बैटरी में ऑटो कटऑफ का सिस्टम मिलेगा, और बैटरी फुल चार्ज होने पर ऑटोमैटिकली कट हो जाएगी। कंपनी का दावा है कि बैटरी की लाइफ 2000 चार्जिंग साइकिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी-थेफ्ट अलार्म, यूएससबी चार्जर

5 of 5
Batt RE Electric Scooter rear - फोटो : Battre
स्कूटर की खासियत होगी कि स्कूटर से बैटरी को निकाल कर वॉल चार्जर से चार्ज किया जा सकेगा। स्कूटर के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉर्क और पीछे की तरफ मोनो शॉकर मिलेंगे। आगे और पीछे डिस्क ब्रेक का फीचर मिलेगा। इसके अलाव स्कूटर में एंटी-थेफ्ट अलार्म, यूएससबी चार्जर जैसे फीचर मिलेंगे।           
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें