Bajaj Pulsar 220F with Volcanic Red
- फोटो : Amar Ujala
बजाज ने Pulsar 220F को अब नए Volcanic Red कलर ग्राफिक्स के साथ पेश किया है। जिससे बाइक थोड़ी फ्रेश जरूर नजर आती है। नए ग्राफिक्स के अलावा बाइक में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। इतना ही नहीं बाइक की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लिहाजा नए Volcanic Red कलर ग्राफिक्स के साथ इस नए वेरियंट की कीमत 1.07 लाख रुपये है। कुछ और फीचर्स की बात करें तो बाइक में सिल्वर फिनिश वाले एलाय व्हील्स देखने को मिलते हैं इसके अलावा इसमें सेमी डिजिटल कंसोल, 3D Pulsar LOGO और ट्विन प्रॉजेक्टर हेडलैम्प्स देखने को मिलते हैं।