Bajaj Platina 110 H-Gear
- फोटो : AmarUjala
ग्राहकों को लुभाने के लिए बजाज ने इस बाइक पर बेहद कम डाउनपेमेंट का ऑफर दिया है। जी हां केवल 3,068 रुपये की डाउन पेमेंट देकर आप इस बाइक को घर ले जा सकते हैं। इस बाइक की कीमत 53,376 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। अब यह ऑफर ऐसे ग्राहकों को ज्यादा लुभाएगा जिनके पास डाउन पेमेंट के किये ज्यादा पैसे नहीं होते।