फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के खर्चे में चलने वाली ये गाड़ी कर देगी कारों की छुट्टी

विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Amit Dwivedi
इसमें कार का गुण है, बाइक जैसा माइलेज है व तीन पहिया से भी सस्ता रखरखाव है पर सबसे खास बात ये है कि इसे भारत में अब तक हरी झंडी नहीं मिली है। चौंकिए मत यह किसी सीरियल के प्रोमो की लाइनें नहीं हैं बल्कि एक ऐसी खबर की सच्चाई है जिसे पढ़कर आपको अजीब लगेगा। सालों से दुपहिया वाहन निर्माण में जुटी बजाज ऑटो ने एक ऐसी चार पहिया गाड़ी बनाई जिसे भारत में अब तक बेचने की अनुमति नहीं मिली है। लेकिन बजाज लगभग 16 देशों में अपनी इस गाड़ी को एक्सपोर्ट कर रहा है। अगर बजाज को कभी अनुमति मिली तो इस गाड़ी के जरिए देश में क्‍वाड्रीसाइकिल की शुरुआत हो जाएगी। अगर आपको कभी पुणे या फिर शोलापुर जाने का मौका मिले तो बजाज की एक छोटी सी चार पहिया टेस्टिंग के दौरान नजर आ जाएगी। आइए आपको बजाज के इस शानदार गाड़ी से मिलवाते हैं और इसकी खासियत बताते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Amit Dwivedi
बजाज ने क्‍वाड्रीसाइकिल कटेगरी के तहत बनाई गई इस गाड़ी को क्यूट का नाम दिया है। इसे शुरू में जब बजाज ने ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था उस समय इसको नाम मिला था आरई60। अभी इसकी कीमत की घोषणा बजाज ने नहीं की है पर उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत छोटी कारों व ऑटो रिक्‍शॉ से भी कम होगा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Amit Dwivedi
बजाज की क्यूट 1 लीटर पेट्रोल में 36 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है तथा इसकी टॉप स्पीड 70 किमीप्रघं की है। जो लोग कार अफोर्ड नहीं कर सकते वो इस गाड़ी के जरिए अपने चार पहिया के सपने को पूरा कर सकते हैं। इससे कार्बन उत्सर्जन भी कम होता है। 

 

4 of 5
- फोटो : Amit Dwivedi
क्यूट में 216. 6 सीसी का इंजन लगा है जो कि पेट्रोल के अलावा सीएनजी व एलपीजी से भी चल सकता है। यह 13.2 पीएस की अधिकतम शक्ति देता है। टेस्टिंग के दौरान जब मैंने इस गाड़ी को पुणे में अपनी कार से चेस किया तो पता चला कि हाईवे पर यह एक अच्छी गति पर दौड़ सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Amit Dwivedi
इसकी कुल लंबाई 2752, चौड़ाई 1312, ऊंचाई 1652 व व्हीलबेस 1925 मिलीमीटर का है। इसमें ड्राइवर के अलावा तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं। बजाज अपनी इस गाड़ी का प्रमोशन सोशल मीडिया के तहत कर रही है व लोगों का सपोर्ट भी मांग रही है। अगर कभी इसको देश में अनुमति मिली तो कारों की बिक्री पर काफी असर पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें