देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Bajaj Auto (बजाजा ऑटो) ने भारत में KTM और Husqvarna बाइक की रेंज की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। ऑस्ट्रिया की मशहूर बाइक बनाने वाली कंपनी KTM की भारतीय बाजार में बजाज ऑटो के साथ साझेदारी है। कंपनी ने उत्पादन की बढ़ती लागत को कीमतें बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
2 of 6
KTM 125 Duke
- फोटो : KTM
KTM बाइक्स 8,812 रुपये तक महंगी हो गई हैं, वहीं Husqvarna बाइक्स की कीमतों में 9,728 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इन दोनों मोटरसाइकिल के अगल-अलग मॉडल की कीमतों में अलग-अलग इजाफा हुआ है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस मॉडल को खरीदने के लिए अब आपको कितने पैसे चुकाने होंगे। यहां जाने पूरी डिटेल्स।
विज्ञापन
3 of 6
2021 KTM 125 Duke
- फोटो : KTM
दिलचस्प बात यह है कि केटीएम के लाइनअप में सभी मॉडलों की अलग-अलग कीमत बढ़ी है। जहां 200 Duke 1,792 रुपये महंगी हो गई है और अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,83,328 रुपये हो गई है। वहीं, दूसरी ओर, 125 Duke की कीमत में सबसे ज्यादा 8,812 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कीमत बढ़ने के बाद इस एंट्री लेवल 125 cc बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,60,319 रुपये हो गई है।
4 of 6
KTM Bike
- फोटो : KTM
यहां जानें KTM लाइन-अप में मिलने वाली बाइक्स की अपडेटेड और नई एक्स-शोरूम कीमतें।
KTM बाइक मॉडल
नई कीमत (रुपये)
कितना हुआ इजाफा (रुपये)
KTM 125 Duke
1,60,319
8,812
KTM 200 Duke
1,83,328
1,792
KTM 390 Duke
2,75,925
5,371
KTM RC 125
1,70,214
7,648
KTM RC 390
2,65,897
5,174
KTM 250 ADV
2,54,483
2,560
KTM 390 ADV
3,16,601
6,236
विज्ञापन
5 of 6
Husqvarna Svartpilen
- फोटो : For Representation Only
केटीएम बाइक के अलावा, बजाज ने भारत में Husqvarna मोटरसाइकिलों की कीमत भी बढ़ाई है। Svartpilen बाइक की अब एक्स-शोरूम कीमत 1,99,296 रुपये है। इस बाइक की कीमत में पहले की तुलना में 9,728 रुपये है।