फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में मौजूद इन ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 2019 में जमाई धाक, देखें टॉप 10

Fri, 15 Nov 2019 02:56 PM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला

सार

Automotive dominates 2019, Best Global Brands study 2019, Toyota, Mercedes, Know Top 10 Brands
विज्ञापन
1 of 11
ऑटोमोबाइल - फोटो : Social Media
साल 2019 में बेस्ट ग्लोबल ब्रांड्स की रैंकिंग में भारत में मौजूद ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ कुल 15 ऑटोमेकरों ने अपनी जगह बनाई है। संयुक्त रूप से इनकी ब्रांड वैल्यू देखें तो यह करीब दो लाख करोड़ है। इसके साथ ही ऑटोमोबाइल कंपनियों ने एक बार फिर से 2017 और 2018 के अपने प्रदर्शन को दोहराते हुए विश्व स्तर पर अपनी ब्रांड पावर और प्रभुत्व पर मुहर लगाई है।

साल 2019 में किए गए ताजा शोध के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ वैश्विक ब्रांड की सूची में इन 15 वाहन निर्माता कंपनियों में 14 कार निर्माता और एक मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी शामिल है। बता दें कि ये सभी 15 वाहन निर्माता कंपनियां भारतीय बाजार में मौजूद हैं। इस सूची में 12 ब्रांडों के साथ वित्तीय सेवा क्षेत्र पहले और ऑटोमोबाइल क्षेत्र दूसरे स्थान पर है।

इंटरब्रांड नाम के संस्थान ने यह वार्षिक अध्ययन पर आधारित सर्वश्रेष्ठ वैश्विक ब्रांड 2019 रिपोर्ट जारी की है। जो दुनिया में अपनी तरह के पहले ब्रांड मूल्यांकन सर्वेक्षण का 20वां संस्करण है। जबकि ब्रांड के मामले में एप्पल, गूगल और अमेजन दुनिया के तीन सबसे मूल्यवान ब्रांडों के रूप में अब भी स्थापित हैं। रिपोर्ट यह भी बताती है कि लग्जरी और खुदरा उद्योग अभी भी सबसे तेजी से बढ़ता क्षेत्र है।

इंटरब्रांड के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी चार्ल्स ट्रेवेल ने इस संबंध में कहा कि हमारी पहली रिपोर्ट से बीस साल बाद, इस ताजा रिपोर्ट में ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुरूप और अधिक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। जो कहीं अधिक भरोसेमंद और त्वरित है, यह बहुतायत और विविधता की चाह रखने वालों को एक ही समय में एकसाथ कई उद्धरण उपलब्ध कराती है। आइए जानते हैं इन ब्रांड्स से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
विज्ञापन

2 of 11
new-toyota-corolla-altis 2019
टोयोटा
  • टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन दुनिया की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है। यह जापान की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो कई देशों में कारोबार कर रही है। जापान के आइची में इसका मुख्यालय है। रेवेल्यू के मामले में यह कंपनी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी फर्म में शुमार है।
  • कंपनी के दुनियाभर के 30 देशों में 50 से अधिक उत्पादन केंद्र हैं। जिनके माध्यम से यह अपना कारोबार करती है। इसमें उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, एशिया-ओशिनिया और यूरोप सहित दुनिया के अन्य देश शामिल हैं।
  • बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे किए हैं। वित्तीय वर्ष 2017-18 की बात करें तो कंपनी ने इस अवधि में पिछले साल के मुकाबले 6.4 फीसदी की कुल आय प्राप्त की थी।
विज्ञापन

3 of 11
मर्सिडीज बेंज - फोटो : Mercedes Benz
मर्सिडीज-बेंज
  • मर्सिडीज-बेंज जर्मनी का वैश्विक ऑटोमोबाइल ब्रांड है, जो डेमलर एजी का एक प्रभाग है। यह लग्जरी वाहन, बसों, कोचों, एम्बुलेंस और ट्रकों  का उत्पादन करती है। इसका मुख्यालय स्टुटगार्ट, बाडेन-वुर्टेमबर्ग में है। साल 1926 में डेमलर-बेंज के नाम से पहली बार यह ब्रांड अस्तित्व में आया था। साल 2018 में मर्सिडीज-बेंज दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाला प्रीमियम वाहन ब्रांड में शामिल रही।
  • हालांकि मर्सिडीज-बेंज की उत्पत्ति 1901 में स्थापित डेमलर-मोटरन-गेलेसशाफ्ट के मर्सिडीज और 1886 में स्थापित कार्ल बेंज के बेंज पेटेंट को मिलाकर संयुक्त रूप से मोटरवाहन निर्माता के रूप में हुई थी। यह पहला गैसोलीन आधारित ऑटोमोबाइल कंपनी मानी जाती है। इस ब्रांड का स्लोगन है 'सबसे अच्छा या कुछ नहीं।'

4 of 11
बीएमडब्ल्यू
बीएमडब्ल्यू
  • बायरसेख मोटरन वीर्के समूह के संक्षिप्त नाम के तौर पर बीएमडब्ल्यू समूह कहकर पुकारा जाता है। यह प्रीमियम ऑटोमोबाइल और मोटरसाइकिल निर्माताओं में अग्रणी है। यह दुनिया में शीर्ष कार ब्रांडों में से एक है। इसके अलावा, कंपनी प्रीमियम वित्तीय और मोबिलिटी सर्विसेस भी प्रदान करती है।
  • इस कंपनी का जर्मनी के म्यूनिख में मुख्यालय है। इसकी स्थापना साल 1916 में की गई थी। इसने खुद को एक वैश्विक कंपनी के रूप में विकसित किया है, जिसकी कई देशों में 30 से अधिक उत्पादन इकाई और असेंबलिंग सुविधा वाला पूरा नेटवर्क मौजूद है।
विज्ञापन

5 of 11
होंडा अर्बन ईवी - फोटो : SOCIAL MEDIA
होंडा
  • होंडा मोटर कंपनी एक जापानी बहुराष्ट्रीय मोटर वाहन और मोटरसाइकिल कंपनी है, दुनिया के कई देशों में मौजूद है। यह कंपनी ऑटोमोबाइल, विमान, मोटरसाइकिल और बिजली उपकरणों के क्षेत्र में काम करती है। यहां तक कि कंपनी अंटार्कटिका सहित सभी सात अलग-अलग महाद्वीपों में होंडा उपकरण या वाहन चलने का दावा करती है।
  • कंपनी को सोइचिरो होंडा द्वारा 1948 में इसके जापान के टोक्यो में स्थित मुख्यालय से शुरू किया गया था। होंडा 500 वैश्विक कंपनियों की सूची में टोयोटा, फोक्सवैगन ग्रुप, डेमलर, जनरल मोटर्स और फोर्ड मोटर्स के बाद दुनिया की छठी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी है। कंपनी ने अमेरिका में अपना पहला आउटलेट 1950 के दशक में खोला था, इसके बाद से यह तेजी से वैश्विक ब्रांड बनने की ओर बढ़ी है।
विज्ञापन

6 of 11
नई फोर्ड एंडेवर - फोटो : Ford India
फोर्ड
  • फोर्ड मोटर कंपनी एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी है, जिसे वर्ष 1919 में डेलावेयर में स्थापित किया गया था। यह मिशिगन कंपनी के व्यवसाय का अधिग्रहण करने के साथ शुरू हुई थी, जिसे फोर्ड मोटर कंपनी के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि मूल रूप से हेनरी फोर्ड ने 1903 में ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में अपनी बनाई डिजाइन्स को बेचने के लिए शुरू किया था।
  • दुनिया भर में अब इसके करीब 200,000 कर्मचारी हैं, जो अपनी कारों, ट्रकों और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सेवा प्रदान करती है। फोर्ड मोटर्स के वाहन ब्रांडों में फोर्ड और लिंकन शामिल हैं। साल 2017 में कंपनी ने दुनिया भर में लगभग 6,500,000 से ज्यादा वाहन बेचे थे। कंपनी के पास कई समेकित और गैर-समेकित संयुक्त उद्यम हैं।
विज्ञापन

7 of 11
हुंडई क्रेटा - फोटो : Amar Ujala
हुंडई मोटर कंपनी
  • हुंडई मोटर कंपनी एक दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय मोटर वाहन निर्माता कंपनी है। इसका मुख्यालय दक्षिण कोरिया के सियोल में है। कंपनी की स्थापना 1967 में हुई थी और इसकी 32.8 फीसदी स्वामित्व वाली सहायक कंपनी किआ मोटर्स और इसकी 100 फीसदी स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जेनेसिस मोटर्स हैं। इनको मिलाकर हुंडई मोटर समूह बना है। यह दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी है।
  • हुंडई दक्षिण कोरिया में दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत मोटरवाहन निर्माण कारखाना संचालित करती है। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1.6 लाख इकाई है। दुनियाभर में इसके करीब 75,000 कर्मचारी हैं। हुंडई अपने वाहनों को 193 देशों में 5000 डीलरशिप और शोरूम के माध्यम से बेचती है।

8 of 11
फॉक्सवैगन की नई एसयूवी टी-आरओसी - फोटो : Social Media
फॉक्सवैगन
  • फॉक्सवैगन समूह का मुख्यालय जर्मनी के लोअर सेक्सनी के वोल्फसबर्ग में है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा वाहन निर्माता समूह है। इस समूह में दो डिवीजन हैं एक ऑटोमोटिव डिवीजन और दूसरा वित्तीय सेवा डिवीजन। ऑटोमोटिव डिवीजन में यात्री कारों, वाणिज्यिक वाहनों और पावर इंजीनियरिंग व्यावसायिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
  • यात्री कारों को लेकर फॉक्सवैगन का स्लोगन मूविंग पीपल और ड्राइविंग देम फॉरवर्ड है। इस ग्रुप की सूची में फॉक्सवैगन पैसेंजर कार, ऑडी, एसईएटी, स्कोडा आदि जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वर्ष 2017 में कंपनी ने दुनिया भर में 1.07 करोड़ वाहन बेचकर रिकॉर्ड बनाया था।

9 of 11
ऑडी - फोटो : Social Media
ऑडी
  • ऑडी एजी एक जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी है, जो विभिन्न वर्गों की कारों को मध्यम वर्ग से बिजनेस क्लास, लग्जरी, स्पोर्ट्स और रेसिंग कारें बनाती है। भारत में इसकी स्थापना 2007 में महाराष्ट्र के मुंबई में की गई थी। 
  • ऑडी इंडिया की स्थापना फॉक्सवैगन ग्रुप सेल्स इंडिया के एक उपक्रम के तौर पर हुई थी। यह दुनिया भर में 110 देशों में मौजूद है। साल 2004 से ऑडी अपने उत्पादों को भारतीय बाजार में बेच रही है।

10 of 11
Porsche 911
पोर्शे 
  • पोर्शे ऑटोमोबाइल होल्डिंग एसई को आमतौर पर इसके संक्षिप्त नाम पोर्शे एसई के तौर पर जाना जाता है। जर्मनी की यह कंपनी लग्जरी वाहन बनाती है। इसका स्वामित्व पीच-पोर्शे परिवार के पास है। पोर्शे एसई का मुख्यालय स्टटगार्ट, बेडेन वुर्टेमबर्ग के शहरी जिले जुफेंहौसेन में है। यह फॉक्सवैगन समूह के अंतर्गत है।
  • यह कंपनी कम्पनी डॉ. इंग. एचसी एफ पोर्शे के नाम से 1931 में फरडीनैंड पोर्शे ने शुरू की थी। जो एक ऑस्ट्रियाई इंजीनियर थे, उनका जन्म मैफर्सडोर्फ में हुआ था। इसमें उनके दामाद एंटोन पीच भी शामिल थे। 
विज्ञापन

11 of 11
Nissan - फोटो : सांकेतिक
निसान
  • निसान एक बहुराष्ट्रीय ऑटोनिर्माता कंपनी है, जिसका मुख्यालय जापान में है। पहले यह निसान ग्रुप का हिस्सा थी, लेकिन अब कार्लोस घोसन (सीईओ) के समय में पुनर्गठन के बाद यह एक स्वतंत्र इकाई बन गई है।
  • पहले यह डैटसन ब्रांड के नाम से वाहन कारोबार करती थी। यह दुनिया के सबसे बड़े कार निर्माताओं में एक है। अगस्त 2009 से, कंपनी का वैश्विक मुख्यालय निशि-कु, योकोहामा में स्थित है। 1999 में निसान ने फ्रांस के रेनॉल्ट एसए के साथ आपसी साझेदारी की थी। निसान के शेयर होंडा और टोयोटा के पास हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें