भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री अक्तूबर में 14.19 फीसदी बढ़कर 3,10,294 यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 2,71,737 यूनिट थी। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने यह जानकारी दी है। सियाम ने बताया कि त्योहारी सीजन में मांग में तेजी आई है, जिसे पूरा करने के लिए डीलरों ने अधिक संख्या में गाड़ियां मंगाईं। आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 16.88 फीसदी बढ़कर 20,53,814 यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 17,57,180 यूनिट थी। इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री 23.8 फीसदी बढ़कर 13,82,749 यूनिट हो गई और स्कूटर की बिक्री में 1.79 फीसदी बढ़कर 5,90,507 यूनिट दर्ज की गई।
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक
- फोटो : PTI
तिपहिया वाहनों की बिक्री घटी
सियाम ने बताया कि अक्तूबर में तीन पहिया वाहनों की बिक्री 60.91 फीसदी घटकर 26,187 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 66,985 यूनिट थी। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि अक्टूबर के महीने में बिक्री में बढ़ोतरी जारी रही और कुछ क्षेत्रों में अच्छी मांग के चलते सुधार देखने को मिला। तिपहिया वाहनों की बिक्री में सितंबर माह की तुलना में कुछ सुधार देखने को मिला है।
विज्ञापन
3 of 5
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Amar Ujala
प्रमुख कंपनियों को हुआ फायदा
अक्तूबर में मारुति सुजुकी की थोक बिक्री 1,63,656 यूनिट रही, जो पिछले साल अक्टूबर से 17.64 फीसदी ज्यादा है। इसी तरह Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) की बिक्री 56,605 यूनिट हो गई, जो पिछले साल से 13.9 फीसदी ज्यादा है। Kia Motors (किआ मोटर्स) की थोक बिक्री 61.25 फीसदी बढ़कर 20,621 यूनिट रही।
4 of 5
Hero motocorp
- फोटो : For Reference Only
टूव्हीलर सेगमेंट में बिक्री
दोपहिया वाहन श्रेणी में Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) की थोक बिक्री 34.78 फीसदी ज्यादा रहकर 7,91,137 यूनिट दर्ज की गई। Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) की बिक्री 1.36 फीसदी बढ़कर 4,94,459 यूनिट पर पहुंच गई। TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) की थोक बिक्री में 19.27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 3,01,380 यूनिट रही।
खुदरा बिक्री को झटका
हाल ही में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर माह में यात्री कारों (पैसेंजर कार) की खुदरा बिक्री साल दर साल आधार पर 8.8 फीसदी घटकर 2,49,860 यूनिट रह गई। आपूर्ति संबंधी समस्याओं के कारण वाहनों के पंजीकरण की रफ्तार कम हुई है। फाडा के अनुसार, यात्री कारों की बिक्री एक साल पहले अक्तूबर 2019 में 2,73,980 यूनिट रही थी।