फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बिक रही हैं Maruti Suzuki की इस फीचर वाली कारें, बनाया रिकॉर्ड

Tue, 17 Dec 2019 12:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
suzuki vitara brezza - फोटो : सांकेतिक
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki India Limited (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) ने ऑटोमैटिक कारों की बिक्री का नया रिकॉर्ड कायम किया है। Maruti Suzuki की ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कारों (Automatic Transmission Passenger Vehicle) की बिक्री 6 लाख यूनिट पार हो गई। इन 6 लाख ऑटोमैटिक कारों में 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां Auto Gear Shift Technology (ऑटो गियर शिफ्ट), AGS टेक्नॉलजी वाली थीं। कंपनी के मुताबिक उसने 5 सालों में बिक्री का यह आंकड़ा पार किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
Maruti Suzuki ने साल 2014 में अपनी कार सेलेरियो को AGS Transmission Technology (एजीएस ट्रांसमिशन टेक्नॉलाजी) के साथ बाजार में उतारा था। इसके बाद से मारुति सुजुकी की गाड़ियों की बिक्री में काफी तेजी आई। साल 2018-19 में ही मारुति ने ऑटोमेटिक कारों की करीब 2 लाख यूनिट्स बेचीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Wagon R
मारुति के पोर्टफोलियो में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले 12 मॉडल मौजूद हैं। मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के तीन विकल्प देती है। इनमें AGS (ऑटो गियर शिफ्ट), AT (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) और CVT (कंटिन्युअसली वैरिएबल ट्रांसमिशन) शामिल हैं।

4 of 5
Maruti Suzuki Ignis
मारुति सुजुकी के ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, वैगनआर, सिलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, डिजायर और विटारा ब्रेजा में एजीएस दिया गया है। अर्टिगा, सियाज और एक्सएल6 में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और बलेनो में सीवीटी टेक्नॉलजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मारुति सेलेरिओ AMT - फोटो : Amar Ujala
मारुति सुजुकी के एमडी और सीईओ केनिची अयुकावा ने कहा, "मारुति सुजुकी सबसे बेस्ट ऑटोमोटिव टेक्नॉलजी को भारतीय बाजार में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। बिक्री का यह आंकड़ा ड्राइविंग को आसान बनाने वाली नई टेक्नॉलजी में ग्राहकों की बढ़ती पसंद को दिखाता है। हम सभी सेगमेंट की गाड़ियों में कई ऑटोमैटिक ऑप्शन उपलब्ध करा कर अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत पूरा करने का प्रयास करते हैं।" उन्होंने कहा, 'हमारी ऑटोमैटिक टेक्नॉलजी किफायती कीमत में बेहतर माइलेज के साथ ड्राइविंग में आसानी लाती है, खासकर शहर के रुकने और चलने वाले व्यस्त ट्रैफिक में। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें