ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में दुनिया की दूसरे सबसे बड़ी मोटर वाहनों की प्रदर्शनी Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन 15 से भी ज्यादा कंपनियों ने करीब 40 गाड़ियां पेश की। इन कंपनियों का जोर यात्री सुरक्षा, पर्यावरण के लिए अनुकूल और बेहतर माइलेज वाले वाहनों पर रहा। मारुति सुजुकी लिमिटेड ने ‘मिशन ग्रीम मिलियन’ थीम पर अपनी पहली ई-कार ‘फ्यूचरो ई’ की झलक दिखाई तो टाटा ने ‘सिएरा कॉन्सेप्ट’ का ई-एसयूवी पेश किया। कंपनियों का कहना है कि बीएस-6 मानक के कारण वाहन थोड़े महंगे हो जाएंगे, लेकिन बेहतर माइलेज और अन्य सुविधाओं के लिहाज से ये पहले के मुकाबले सस्ते ही पड़ेंगे।
विज्ञापन
2 of 9
FUTURO-e Concept
- फोटो : Social Media
भारत में बनी है मारुति फ्यूचरो-ई की डिजाइन
15वें ऑटो एक्सपो में सबसे पहले मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार फ्यूचरो-ई की झलक दिखाई। चार सीटर वाली कॉन्सेप्ट कार की शुरुआती कीमत 15 लाख बताई जा रही है। इसे ग्रे-मैटेलिक कलर में पेश किया गया है। इसकी बॉडी काफी स्लीक है। मारुति के एमडी-सीईओ केनिची आयुकावा ने कहा, फ्यूचरो-ई पूरी तरह भारत में डिजाइन की गई है। इस एसयूवी-कूपे शेप वाली कार से ई-वाहन डिजाइन में नया ट्रेंड आएगा।
विज्ञापन
3 of 9
Auto Expo 2020 Tata Sierra EV concept
- फोटो : Tata
दो दशक बाद लौटी सिएरा
टाटा मोटर्स ने अपने दो दशक पुराने ब्रांड ‘सिएरा’ कॉन्सेप्ट का ई-एसयूवी पेश किया। नई मॉडल का नाम ‘सिएरा ईवी कॉन्सेप्ट’ है। इसमें तीन दरवाजे होंगे। प्रबंधन ने कहा, इसे भारतीय वातावरण और घरेलू सड़कों के हिसाब से विकसित किया जा रहा है। टाटा मोटर्स ने 1991 में पहली बार सिएरा को पेश किया था। हालांकि, 2000 से यह सड़कों से गायब है। इसके अलावा, कंपनी अपनी फ्लैगशिप एसयूवी ग्रैविटाज, टियागो, टिगॉर, अल्ट्रॉज, नेक्सॉन और विंगर की भी झलक दिखाई। बीएस-6 मानक प्राइमा ट्रक को भी पेश किया गया।
4 of 9
Auto Expo 2020 Hyundai Tucson 2020
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ट्यूशॉ का बीएस-6 अवतार
भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्यातक कंपनी ह्यूंदै ने नई 2020 ट्यूशॉ को पेश किया। बीएस-6 मानक अनुकूल इस एसयूवी को 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन में पेश किया गया है। नई ट्यूशॉ ऐसे समय पर आई है, जब एसयूवी सबसे ज्यादा बिक रही है। कंपनी ने कहा कि इससे एसयूवी सेगमेंट में ह्यूंदै की पकड़ और मजबूत होगी क्योंकि इसे सबसे ज्यादा प्रीमियम एवं सुपीरियर एसयूवी एक्सपीरिएंस के लिहाज से विकसित किया गया हे।
विज्ञापन
5 of 9
Mahindra eKUV100 Electric
- फोटो : Social Media
महिद्रा की सबसे सस्ती ई-कार
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी ई-कार ‘ई-केयूवी-100’ को पेश किया है। 40 किलोवॉट की मोटर से लैस कार की कीमत महज 8.25 लाख रुपये है। इसे सबसे सस्ती ई-कार के रूप में पेश किया गया है। ऑटो एक्सपो में कंपनी ने फनस्टर ई-कॉन्सेप्ट व्हीकल की भी झलक दिखाई। साथ ही अर्बन लास्ट माइल मोबिलिटी के रूप में एटम को भी पेश किया।
विज्ञापन
6 of 9
Auto Expo 2020 MG Marvel X
- फोटो : MG
एमजी मोटर ने उतारा MG Marvel X
चीन की कंपनी एमजी मोटर ने अपनी लग्जरी ई-कार ‘एमजी मारवेल एक्स’ को पेश किया। अत्याधुनिक तरीके से तैयार इस कार में सुरक्षा के लिहाज के कई फीचर हैं। इसके अलावा, कंपनी ने ईएमजी-6 सेडान की भी झलक दिखाई।
विज्ञापन
7 of 9
Renault Triber Easy-R AMT
- फोटो : Renault
रेनॉ ने लॉन्च की ट्राइबर ऑटोमेटिक
मारुति के बाद रेनॉ ने अपनी ट्राइबर का ऑटोमेटिक वर्जन ‘ट्राइबर एटीएम’ को लॉन्च किया। यह पहली बार रेगुलर और ड्यूअल टोन में है। यह पहले से मौजूद ट्राइबर हैचबैक का एडवांस वेरिएंट है। इसके अलावा, कंपनी ने पहले दिन ई-हैचबेक जोई और शॉर्ट डिस्टेंस लास्ट माइल मोबिलिटी व्हीकल ट्विजी की भी झलक दिखाई।
8 of 9
Auto Expo 2020 Kia Sonet
- फोटो : Kia
जल्द फर्राटा भरेगी किया की सोनेट
कोरियाई कार कंपनी किया मोटर्स ने सब कॉन्सेप्ट एसयूवी सेगमेंट में ‘सोनेट’ को पेश किया। कंपनी का कहना है कि उसकी यह कार सबसे पहले भारत की सड़कों पर नजर आएगी। भारतीय बाजार में इसका मुकबला टाटा नेक्सॉन, मारुति ब्रेजा और ह्यूंदै वेन्यू से होगा।
ऑटो एक्सपो से ऑडी, बीएमडब्ल्यू, फोर्ड, टोयोटा, जीप, वॉल्वो, लेक्सस और होंडा समेत कई बड़े ब्रांड गायब रहे। दोपहिया वाहनों में होंडा, टीवीएस और बजाज जैसी कंपनियां भी नदारद रहीं। इसके अलावा, ऑटो एक्सपो में कारोना वायरस का भी डर दिखा। कंपनियों के अधिकारी-कर्मचारी और मीडियाकर्मी चेहरे पर मॉस्क लगाए नजर आए। बताया जाता है कि कई चीनी प्रतिनिधि इसके डर से इसमें शामिल नहीं हुए।