दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) ने Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) मोटर शो में प्रदर्शिनी के लिए अपनी थीम का खुलासा कर दिया है। फ्रीडम इन फ्यूचर मोबिलिटी के विषय के साथ दक्षिण कोरियाई ऑटो कंपनी कॉन्सेप्ट और आनेवाली गाड़ियों की श्रृंखला पेश करेगी। 5 फरवरी से शुरू हो रहे ऑटो एक्सपो में ह्यूंदै कारों की बड़ी रेंज और फ्यूचर टेक्नॉलजी का प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
2 of 7
2020 hyundai tucson facelift
3,147 वर्ग मीटर में फैले हॉल में कंपनी अपनी 13 शानदार कारों को प्रदर्शित करेगी। देश में यात्री कारों के सबसे बड़े निर्यातक कंपनी ह्यूंदै अलग-अलग वर्गीकरण के तहत अपने प्रदर्शनों को 'अद्वितीय द्वीपों' में बांट दिया है। कंपनी भविष्य के लिए तैयार तकनीक और कॉन्सेप्ट गाड़ियों को भी पेश करेगी।
विज्ञापन
3 of 7
Hyundai Kona Electric
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने पिछले साल Kona Electric (कोना इलेक्ट्रिक) पेश किया था। कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार के अलावा Nexo fuel cell EV (नेक्सो ईंधन सेल ईवी) के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। Le Fil Rouge concept (ले फिल रूज कॉन्सेप्ट) पर आधारित और दुनिया भर में बिकने वाली नई सोनाटा को भी घरेलू बाजार में पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा।
4 of 7
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
Kite (काइट) टू-सीटर टिब्बा बुग्गी कॉन्सेप्ट जो सिंगल-सीटर जेट स्की में कन्वर्ट हो जाती है, उसे Hyundai की वॉकिंग कार कॉन्सेप्ट Elevate (एलिवेट) के साथ पेश किया जाएगा। इसे पहली बार 2019 CES में लॉन्च किया गया था। हाल ही में लॉन्च की गई Elantra Facelift (एलांट्रा फेसलिफ्ट) को भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा सबसे ज्यादा बिकने वाली Venue compact SUV (वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी) भी इस मोटर शो का हिस्सा होगी। इसके साथ ही हम उम्मीद कर सकते हैं कि Elite i20 Facelift (एलीट i20 फेसलिफ्ट) भी ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित की जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
Hyundai QXi Styx
इसके अलावा नई Creta (क्रेटा) और Tucson (ट्यूसॉन) फेसलिफ्ट से भी पर्दा उठने वाला है। नई क्रेटा 6 फरवरी, जबकि ट्यूसॉन फेसलिफ्ट 5 फरवरी को पेश की जाएगी। एचएमआईएल के एमडी और सीईओ एसएस किम ने कहा, 'ह्यूंदै उपभोक्ता केंद्रित संगठन के रूप में टेक्नॉलजी की ताकत दिखाएगी। साथ ही भारतीय बाजार के लिए अपकमिंग ट्रेंडसेटर एसयूवी से भी पर्दा उठाएगी।'
विज्ञापन
6 of 7
Hyundai Creta facelift
नई क्रेटा के फीचर्स
Hyundai ने कुछ दिनों पहले नई क्रेटा का डिजाइन स्केज जारी किया था। स्केच से पता चलता है कि सेकंड जेनरेशन क्रेटा में नई डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही नई क्रेटा को नए प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें कई नए फीचर शामिल हैं। स्केच के मुताबिक नई ह्यूंदै ix25 मॉडल से मिलता-जुलता है। क्रेटा को चीन में iX25 नाम से बेचा जाता है और नई ह्यूंदै ix25 साल 2019 से ही चीन में बेची जा रही है।
नई क्रेटा का लुक
नई क्रेटा का फ्रंट ह्यूंदै की सिग्नेचर कैस्केडिंग ग्रिल के साथ आएगा। साथ ही इसमें नए स्प्लिट हेडलैंप मिलेंगे। नई क्रेटा का पिछला भाग पहले से ज्यादा बोल्ड और अग्रेसिव है। ह्यूंदै ने इंटीरियर का स्केच जारी नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चीन में बिकने वाले मॉडल से मिलता-जुलता होगा। इसमें 10.25-इंच का पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा।