फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo: कंपनियों ने पेश की नायाब खूबियों वाली कारें, कोई करती है मसाज, तो किसी में बनाएं खाना

Fri, 07 Feb 2020 11:56 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Auto Expo 2020 Mercedes Marco Polo - फोटो : अमर उजाला
Auto Expo 2020 मोटर शो में कंपनियों ने अपनी गाड़ियों में ऐसी तमाम खूबियां दीं हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। इनमें कुछ कार ऐसी हैं जो दुर्घटना होने की स्थिति में अपने आप ही रुक जाएंगी तो वहीं कुछ ऐसी भी हैं जो जिसमें सीट आपकी मसाज करेगी। एक कंपनी की कार में तो खाना बनाने से लेकर सोने तक की पूरी व्यवस्था है। वहीं, बिना चालक की कांसेप्ट कार भी दर्शकों को खूब लुभा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Auto Expo 2020 Great Wall Motors Haval - फोटो : अमर उजाला

हेवल में होगी मसाज

Great Wall Motors (ग्रेट वॉल मोटर्स) की इस कार में कई खूबियां हैं। इनमें से एक खूबी ऐसी है, जो सभी इसे अन्य कारों से अलग करती है। कार की अगली दोनों सीटों में मसाज की सुविधा है। वाइब्रेशन व अन्य तकनीकी से सीट आपकी मसाज करेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Auto Expo 2020 Great Wall Motors F7 - फोटो : अमर उजाला

इमरजेंसी में खुद रुक जाएगी एफ-7  

यह कार भी Great Wall Motors की है। इसमें ऑटोमैटिक ब्रेक सिस्टम है, जो आपात स्थिति में काम करेगा। अगर कार दुर्घटना ग्रस्त होने वाली है या फिर अनियंत्रित हो गयी है तो यह अपने आप ही रुक जाएगी। वहीं, यह गलत ड्राइविंग की जानकारी भी देगी। साथ ही अगर चालक कुछ खा रहा है या उसका ध्यान कहीं और तो ऐसी स्थिति में यह कार आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाकर रखेगी। 

4 of 5
Auto Expo 2020 Mercedes Marco Polo - फोटो : अमर उजाला

मार्कोपोलो में बना सकते हैं खाना

Mercedes (मर्सिडीज) अपनी नई कार Marco Polo (मार्कोपोलो) लेकर आई है। कंपनी ने इस कार में घर जैसी तमाम सुविधाएं दीं हैं। इसमें खाना बनाने और सोने तक की पूरी व्यवस्था है। कार की छत में बिस्तर है। इसके अंदर बैठकर खाना बना और खा सकते है। बरसात में कार के बाहर भी बैठ सकते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Auto Expo 2020 Renault Concept Car - फोटो : Amar Ujala

बिना चालक की कार 

इस बार ऑटो एक्सपो में रेनॉल्ट, एमजी समेत कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने बिना चालक की कॉन्सेप्ट कार पेश की है, जो लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। एक्सपो में पहुंचने वाले लोग इन कारों के साथ खूब फोटो खिंचवा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें