फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2020 इस दिन से हो रहा है शुरू, जानें कौन-कौन सी कंपनियां लेंगी हिस्सा

Wed, 31 Jul 2019 01:33 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
ऑटो एक्सपो 2020 - फोटो : Social
गाड़ियों का शौक रखने वालों के लिए देश का सबसे बड़ा ऑटो शो 'Auto Expo 2020' एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है, और इसकी तारीख का ऐलान भी हो गया है। जीहां इस बार ऑटो एक्सपो 2020 हमेशा की तरह ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा। इससे पहले भी ऑटो एक्सपो साल 2018 और 2016 में भी यहीं हुआ था।  
विज्ञापन

7 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगा

2 of 3
ऑटो एक्सपो 2018
ऑटो एक्सपो 2020, सात फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगा और जैसा की हमने आपको बताया कि ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा। पिछले कुछ महीनों से ऑटो इंडस्ट्री की हालत कुछ ठीक नहीं चल रही है हर महीनें कंपनियों को सेल्स में घाटा हो रहा है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि इस बार कौन-कौन सी कंपनियां ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेने वाली हैं। एक्सपर्ट की माने तो इस हो सकता है बहुत सी कार और टू-व्हीलर्स कंपनियां ऑटो एक्सपो में शामिल ही न हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कंपनियां इस बार ऑटो एक्सपो में दिख सकती हैं

3 of 3
Suzuki Regina concept launch auto expo-2
इस बार ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, किआ, वोक्सवैगन, टाटा मोटर्स, और स्कोडा जैसी बड़ी कंपनियां हिस्सा ले सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata H2X, Skoda की SUV और नेक्स जनरेशन हुंडई क्रेटा जैसी कारों पर इस बार सबकी नजर रहेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें