फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2020 : दुर्घटना से बचाएगी ऑटोमेशन से लैस कार, नई तकनीक, सुविधा और सुरक्षा पर जोर

Sun, 09 Feb 2020 07:11 AM IST
योगेश साहू संदीप वर्मा, ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
1 of 5
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Jimny - फोटो : Social Media
ऑटो एक्सपो में कंपनियों ने अब सुरक्षा और सुविधा के मानक बदल दिए हैं। सड़क  हादसे के दौरान एयर बैग से जान बचाने के बजाए अब कंपनियां ऑटोमेशन तकनीक का प्रयोग करने जा रही हैं, जो वाहन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाएगा। इतना ही नहीं, जाम में फंसने पर इस तकनीक का प्रयोग कर आप वाहन को ऑटो मोड पर डाल सकेत हैं। इससे न तो आपको स्टेयरिंग पर हाथ रखने की जरूरत रहेगी और ना ही क्लच और ब्रेक पर पैर रखने की।

कार अपने आगे चलने वाली गाड़ियों की हरकतों के हिसाब से काम करेगी। इस दौरान आप अखबार आदि पढ़ सकते हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग की मदद से नई-नई तकनीक ला रहीं हैं। भारत आने वाली नई कंपनियों ग्रेट वॉल मोटर्स, एमजी मोटर्स, किआ मोटर्स, मर्सिडीज, फॉक्सवैगन और स्कोडा ने तकनीक के दम पर अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन

2 of 5
एमजी मोटर्स की ग्लोस्टर - फोटो : Amar Ujala
एमजी मोटर्स की ग्लोस्टर
पहली बार ऑटो एक्सपो में आई चीन की कंपनी एमजी मोटर्स अपनी मार्वल एक्स और ग्लोस्टर कार बाजार में लाने जा रही है। शुरू से ही तकनीक पर ध्यान देने वाली कंपनी अपनी कारों में लेवल-3 ऑटोमेशन तकनीक लागू कर चुकी है। कंपनी भारत में बिना ड्राइवर वाली कार तो नहीं लाएगी। लेकिन, कार में मौजूद कैमरे और सेंसर से दुर्घटना से बचाव, आवाज से कई कार्य संचालित करने और आपको प्रतिदिन के कार्य याद दिलाने जैसी कई खूबियां मौजूद होंगी।
विज्ञापन

3 of 5
किआ की कार्निवाल - फोटो : Amar Ujala
किआ की कार्निवाल
भारतीय बाजार में अब तक सेल्टॉस कार से अपनी पहचान बना चुकी ऑटोमोबाइल कंपनी किआ ने कार्निवाल और हार्नबिल जैसी कारों में ऑटोमेशन तकनीक का उपयोग किया है। इसमें दरवाजा खोलने के लिए भी पुश बटन है। बटन से ही सीट घुमाने, पीछे करने और मोबाइल-इंटरनेट से कार को ऑपरेट करने की भी सुविधा मिलेगी। कार आपकी आवाज पर कार्य करेगी। कंपनी एक वर्ष में लेवल-3 ऑटोमेशन तकनीक का उपयोग कर वाहनों का निर्माण करेगी।

4 of 5
ग्रेट वॉल मोटर्स की हॉवल - फोटो : Amar Ujala
ग्रेट वॉल मोटर्स की हॉवल 
कंपनी ने भारत में हॉवल से तकनीक पर जोर दिया है। इसे कंपनी ने बीएस-6 एसयूवी कांसेप्ट एच और कांसेप्ट 2025 को प्रदर्शित किया है। कंपनी ने ऑटोमेशन तकनीक का प्रयोग किया है। कार में लगे सेंसर से रफ्तार पर नियंत्रण रखते हैं। इससे दुर्घटना होने की आशंका कम हो जाती है। कार में कई सहूलियतें देकर कंपनियां भारतीय खरीदारों को लुभाने की कोशिश कर रही है। कंपनी भारत में वर्ष 2021 में इस तकनीक पर आधारित अपनी कार लांच करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिओ का व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम - फोटो : Amar Ujala
खतरों से आगाह करेगा ‘एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम’
ऑटो एक्सपो के पहले दिन रिलायंस जियो ने एक सिस्टम पेश किया है, जो बताएगा कि आपकी ड्राइविंग अच्छी या खराब है। साथ ही विशलेषण कर कार चलाने में चालक की मदद भी करेगा। इतना ही नहीं यह सिस्टम सड़क पर आने वाले खतरों से भी आगाह करेगा। कंपनी ने इसका नाम ‘एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम’ दिया है। वहीं, कंपनी ने ‘ऑनबोर्ड डायग्नोटिक कार कनेक्ट’ नाम की एक डिवाइस भी पेश की है। सिम से लैस यह डिवाइस कार को वाई-फाई जोन में बदल देगी। वहीं, इससे एक साथ आठ मोबाइल या अन्य डिवाइस कनेक्ट की जा सकती हैं। इसको कार के मल्टीपल सेंसर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसके बाद मोबाइल पर आपको कार में कितना ईंधन है, दरवाजा खुला तो नहीं आदि जानकारी देगा।

....जब नाचने लगी कार : ऑटो एक्सपो में मर्सिडीज कंपनी की कार लांचिंग के दौरान ग्रुप डांस की प्रस्तुति चल रही थी। तभी एक कार ने भी डांस करना शुरू कर दिया। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए। हालांकि, बाद में जब पता चला कि कार के नीचे बने फ्लोर के कारण ऐसा हो रहा है। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

मनोरंजन के है कई साधन : एक्सपो में आने वाले दर्शकों को नई कारों के रोमांच के साथ-साथ मनोरंजन के भी कई साधन मिलेंगे। प्रदर्शनी में ऐसी कई जगह बनाई गईं हैं, जहां पर फोटो खिंचवाकर दर्शक ऑटो एक्सपो की यादों को कैद कर सकते हैं। इसके अलावा भी प्रदर्शनी में खाने और पीने के कई विकल्प मौजूद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें