फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीयाः ज्वैलरी के बाद कारों पर भी मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट, कंपनियों ने निकाला खास ऑफर

Tue, 17 Apr 2018 04:43 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऑटो एक्सपो - फोटो : self
अक्षय तृतीया पर ज्यादातर लोग सोने, चांदी से बनी ज्वैलरी या फिर सिक्के खरीदने को शुभ मानते हैं। इस दिन ज्वैलर्स भी कई सारे ऑफर लेकर के आते हैं, ताकि उनकी ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो सके। हालांकि इस अवसर को भुनाने में कार कंपनियां भी पीछे नहीं है। कार कंपनियों ने भी इस मौके पर कई खास ऑफर निकाल रखे हैं, जिनमें अच्छा कैश डिस्काउंट मिल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

मारुति वैगनआर पर मिलेगा 30 हजार का डिस्काउंट

2 of 6
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक मारुति वैगनआर पर कंपनी 30 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट कंपनी वैगनआर के सीएनजी और एएमटी वेरिएंट पर मिल रहा है। इस वेरिएंट में 998 सीसी का पेट्रोल इंजन है, जो 67 बीएचपी का पॉवर और 90 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

इन गाड़ियों पर भी मारुति दे रहा है कैश डिस्काउंट

3 of 6
मारुति अपनी दो सिडॉन कारों इग्निस और सियाज के डीजल मॉडल्स पर भी 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रहा है। हालांकि इन दोनों मॉडल्स के पेट्रोल वेरिएंट पर किसी तरह का कोई कैश डिस्काउंट नहीं है। 

आई10, ईऑन पर कुल 35 हजार का डिस्काउंट

4 of 6
Hyundai Grand i10
ह्युंडई इंडिया भी अपनी दो गाड़ियों पर आई10 ग्रैंड और ईऑन पर कुल 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट का ऑफर लेकर के आई है। कंपनी गाड़ी की खरीद पर एक साल का फ्री इन्श्योरेंस भी दे रही है। ईऑन पर 20 हजार और आई10 ग्रैंड पर 15 हजार का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। 
विज्ञापन

केयूवी 100 पर महिंद्रा दे रहा है भारी भरकम डिस्काउंट

5 of 6
देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने केयूवी 100 के दो वेरिएंट पर 40 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट के6 और के8 वेरिएंट पर मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्ड की इस गाड़ी पर 35 हजार का डिस्काउंट

6 of 6
Ford Figo cross
फोर्ड अपनी सबसे ज्यादा पॉपुलर हैचबैक कार फिगो के ऑटोमेटिक वेरिएंट पर 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के ऑप्शन पर मिलेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें