विराट कोहली की कारों के कलेक्शन में एक और नई कार शामिल हो गई है। दरअसल विराट ने इस कार को अपने कलेक्शन में शामिल नहीं किया बल्कि कार ने विराट को शामिल किया है। जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को ऑडी परिवार में शामिल कर लिया है। कंपनी ने विराट को ऑडी क्यू 7 गिफ्ट के तौर पर दी है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में...
विज्ञापन
2 of 5
इस मौके पर ऑडी इंडिया के मुखिया राहिल अंसारी ने विराट को इस कार की चाभी सैंपी।
विज्ञापन
3 of 5
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को सफेद रंग की शानदार ऑडी क्यू 7 गिफ्ट के तौर पर दी गई।
4 of 5
विराट कोहली ने इस मौके पर कहा कि मैं हमेशा से ऑडी का लॉयल कस्टमर रहा हूं। ऑडी न केवल एक ब्रांड है बल्कि इसकी कारें अपने आपमें संपूर्ण पैकेज होती हैं।
ऑडी क्यू 7 में 3.0 लीटर का टीडीआई इंजन दिया गया है। जो कार को 249 हॉर्सपावर की ताकत और 600 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। कार महज 7.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कार की अधिकत्म रफ्तार 234 किमी प्रति घंटे की है।