फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्चिंग के दो घंटे बाद ही क्रैश हो गई सेल्फ ड्राइविंग बस, मगर दमदार हैं फीचर्स

Mon, 13 Nov 2017 03:52 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Self-driving shuttle
अमेरिका के लास वेगास में हाल ही में एक सेल्फ ड्राइविंग शटल (बस) को लॉन्च किया गया था। हालांकि लॉन्चिंग के दो घंटे के बाद ही यह शटल दुर्घटना का शिकार हो गया। सेलेब्रिटीज और कैमरों की भीड़ के बीच यह शटल एक ट्रक से जा टकराया। हालांकि यह टक्कर भीषण नहीं थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Self-driving shuttle
जांच के बाद पता लगा कि गलती शटल के रोबोट की नहीं, ट्रक ड्राइवर की थी। दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ था। दुर्घटना से ठीक पहले इसमें फ्री राइड पाने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
Self-driving shuttle
यह शटल 12 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। इसमें एक अटेंडेंट और कंप्यूटर मॉनीटर दिया गया है। शटल में कोई स्टीयरिंग व्हील और ब्रेक पैडल नहीं है। 

4 of 5
Self-driving shuttle
इसमें जीपीएस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। इसे फ्रांस की कंपनी नव्या ने तैयार किया है, जिसे जनवरी में लास वेगास में टेस्ट किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Self-driving shuttle
Arma नाम के इस शटल की लंबाई 15 फुट है। इसकी अधिकतम रफ्तार 43.4 किमी प्रति घंटा की है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज होकर आठ या उससे ज्यादा घंटे की शिफ्ट पूरी कर लेता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें