फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल डिस्काउंटः नवरात्री ऑफर में ह्यूंदै बांट रही सोने के सिक्के, गाड़ियों पर 2 लाख तक की छूट

Wed, 17 Apr 2019 07:46 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Car Launch in India - फोटो : सांकेतिक
मारुति और महिन्द्रा के बाद ह्यूंदै भी अपनी कारों पर अप्रैल में डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। ह्यूंदै नवरात्रि ऑफर के तहत यह डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हालांकि कंपनी अपनी सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा पर डिस्काउंट ऑफर नहीं कर रही है। जानते हैं ह्यूंदै की किन कारों पर कितना है डिस्काउंट...
विज्ञापन

हंयूदैं सेंट्रो

2 of 8
Hyundai Santro Car - फोटो : PTI
ह्यूंदै ने अपनी हैचबैक सेंट्रो को पिछले साल 23 अक्टूबर को लांच किया था। वहीं मात्र 6 महीनों में ही कार ने 50 हजार यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। ह्यूंदै अपनी सेंट्रो कार पर 3 ग्राम सोने के सिक्के साथ 20 हजार एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है। वहीं कंपनी अब सेंट्रो की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सेंट्रो की लान्चिंग के दौरान कंपनी ने एलान किया था कि पहले 50 हजार ग्राहकों को स्पेशल इंट्रोडक्टरी प्राइस दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

ह्यूंदै ग्रैंड आई10

3 of 8
Hyundai Grand i10 India
कंपनी नवरात्र ऑफर के तहत हैचबैक ग्रैंड आई10 पर डिस्काउंट ऑफऱ कर रही है। ग्रैंड आई10 पर 3 ग्राम सोने के सिक्के के साथ 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी 20 हजार रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। कुल मिलाकर ह्यूंदै i10 पर 70 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही हैं। वहीं ह्यूंदै ग्रैंड आई10 का नया मॉडल भी लाने वाली है, जिसे इस साल लान्च किया जाएगा।
 

ह्यूंदै एक्सेंट

4 of 8
hyundai xcent
कंपनी अपनी सब-4 मीटर सेडान एक्सेंट पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। सब-कॉम्पैक्ट सेडान एक्सेंट पर कंपनी 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।
 
विज्ञापन

ह्यूंदै एलीट आई20

5 of 8
Hyundai i20 elite
ह्यूंदै अपनी प्रीमियम हैचबैक एलीट आई20 कंपनी एलीट आई20 पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। आई20 का मुकाबला मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो से है। बलेनो बिक्री के मामले में देश की दूसरे नंबर की कार है, जबकि एलीट आई20 का नंबर सातवां है। ह्यूंदै आई20 टॉप-10 कारों की सूची में शामिल है और मार्च में 12,172 यूनिट्स बिकी, जबकि पिछले साल मार्च में 13,319 आई20 बिकी थीं। आई20 की सेल में 8.61 प्रतिशत की गिरावट आई है।
 
विज्ञापन

ह्यूंदै वरना

6 of 8
Hyundai verna boot space
हाल के महीनों में वरना की सेल में इजाफा हुआ है और वरना टॉप सेडान कारों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। वहीं कंपनी वरना पर केवल 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।
 
विज्ञापन

ह्यूंदै एलांट्रा

7 of 8
Hyundai Elantra
कंपनी अपनी इस प्रीमियम सेडान कार एंलाट्रा पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी एलांट्रा पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, साथ ही कंपनी इस पर एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रही है। कंपनी जल्द ही एलांट्रा का नया वर्जन लेकर आएगी। एलांट्रा को होंडा सिविक से कड़ी टक्कर मिल रही है।
 
विज्ञापन

ह्यूंदै टूसों

8 of 8
Hyundai Tucson
ह्यूंदै अपनी प्रीमियम एसयूवी टूसों पर एक लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। टूसों की टक्कर जीप कंपास, होंडा सीआर-वी से है। वहीं ह्यूंदै जल्द ही टूसों का नया वर्जन भी लान्च करेगी, जो वर्तमान मॉडल से बेहतर होगा। ह्यूंदै अपनी इस एसयूवी पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें एक्सचेंज बोनस भी शामिल है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें