Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) के मॉडल पोर्टफोलियो में कई हैचबैक कारें हैं। ये सभी एक से बढ़कर एक हैं। Alto (ऑल्टो) कंपनी की सबसे कम कीमत और सबसे ज्यादा बिकनेवाली मॉडल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्टो का ज्यादा पावरफुल और एक्सटेंडेड मॉडल Alto K10 (ऑल्टो के10) अगले महीने से नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 6
Alto K10
Alto K10 को पहली बार साल 2010 में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च की गई थी। किफायत के नजरिये से देखें तो Alto K10 (ऑल्टो के10) Maruti Wagon R (मारुति वैगन आर) से ज्यादा बेहतर है। कंपनी ने साल 2014 में ऑल्टो के10 सेकंड जेनरेशन लॉन्च करने के बाद उसमें कोई खास अपडेट नहीं किया है। कंपनी ने इस कार में सबसे ताजा अपडेट नए सुरक्षा मानकों के मुताबिक किया था। जिसमें एबीएस, ईबीडी, फ्रंट सीट-बेल्ट रिमाइंडर, ड्राइवर साइड एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
10 सालों के बाद Maruti Suzuki ने Alto और WagonR के बीच के रेंज की जगह को देखते हुए एक नई कार S-Presso (एस-प्रेसो) लॉन्च कर दिया। कंपनी के इस नए मॉडल को Alto K10 से डिजाइन और फीचर्स के मामले में बेहतर माना जा सकता है। S-Presso में BS6 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।
4 of 6
Maruti Alto K10
- फोटो : AmarUjala
इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी BS6 नए ईंधन उत्सर्जन मानकों के लागू होने की समय सीमा से पहले Alto K10 को अपडेट नहीं करेगी। यानी इसे बंद किया जा सकता है। क्योंकि कंपनी के पास BS6 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन लाइन-अप में S-Presso, WagonR और Celerio पहले से मौजूद है।
विज्ञापन
5 of 6
मारुति सुजुकी K10 AMT
- फोटो : Amar Ujala
इंटीरियर की बात करें तो Alto K10 के कैबिन और फीचर्स हाल के दिनों में लॉन्च हुई अन्य प्रतिद्वंद्वी कारों की तुलना में पुराने लगते हैं। हालांकि अपने समय में इस कार ने भी सफलता का स्वाद चखा है। खाततौर पर यह कार अपने कॉम्पैक्ट साइज के कारण, 784kg के हल्के कर्ब वेट, और 68PS और 90Nm के इंजन की वजह से एक शहर की ड्राइविंग के लिहाज से काफी किफायती साबित हुई। विशेष रूप से, जब इसे पहली बार एएमटी के विकल्प के साथ पेश किया गया, तो यह देश में सबसे सस्ती ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार बन गई।
मौजूदा Alto K10 की कीमत 3.61 लाख रुपये से शुरू होती है और 4.4 लाख रुपये तक जाती है। दिल्ली में 800CC इंजन वाली BS6 Alto की एक्स-शोरूम कीमत 2.95 लाख रुपये से लेकर 4.36 लाख रुपये के बीच है। जबकि S-Presso की कीमत 3.71 लाख रुपये से 4.99 लाख रुपये के बीच है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि मारुति लाइनअप में Alto K10 ने अपनी उपयोगिता को साबित किया है और जल्द ही इसे बंद कर दिया जाएगा।