फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस कुछ दिन कीजिए इंतजार और घर ले जाइए सबसे अपडेटेड कार

Thu, 23 Aug 2018 04:32 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
car
कार खरीदने का मौका देखा जाए तो रोज रोज नहीं आता है। और जब भी हम कोई कार खरीदने का मन बनाते हैं तो चाहते है कि सबसे अपडेटेड मॉडल हमारे पास होना चाहिए। बाजार में आज जहॉ पहले के मुकाबले प्रतिस्पर्धा रोज एक नया मोड ले रही है। वहीं मार्केट में कई ऐसे विकल्प भी मौजूद हैं। जो आपको संशय में डाल सकते हैं।

तो अगर आप कार खरीदना चाहते हैं, तो थोड़ा इंतजार करीये जल्द ही बाजार में कई अपडेटेड मॉडल आ रहें हैं। हुंडई सेंट्रो, डैटसन गो, गो प्लस फेसलिफ्ट, हुंडई आयोनिक, टाटा टियागो ईवी, टाटा टिगोर ईवी, महिंद्रा रेक्सटॉन(एक्सयूवी700), जीप कंपास ट्रेलहॉक आदि कारें अपडेटेड होकर मार्केट में तहलका मचाने को तैयार हैं।

हालांकि ये गाड़ियां ग्राहकों को लुभा पाएंगी या नहीं,यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन

2 of 6
santro new gen - फोटो : cardekho
हुंडई सेंंट्रो
जो लोग छोटी कारें खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं वे नई सेंट्रो के लिए रुक सकते हैं। क्योंकि इस बार सेंट्रो में काफी कुछ नया मिल सकता है। इंजन की बात करें, तो इसमें 1.0 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 69 पीएस की पॉवर देगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी का विकल्प भी दिया जा सकता है। नई जनरेशन सेंट्रो में टॉल-ब्वॉय स्टैंस को बरकरार रखा जाएगा। वैसे तो इस नई जनरेशन सेंट्रो की बिक्री दिवाली के समय शुरू होगी,लेकिन लोगों को पहली बार इसकी  झलक ऑटो एक्सपो में देखने को मिली थी। इसमें सेंट्रो का बैज होगा और इसकी कीमत 3-4 लाख के बीच होगी। नई सेंट्रो में पिछली पीढ़ी की सेंट्रो से ज्यादा जगह होगी। गाड़ी की चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाई गई है। हुंडई सेंट्रो में मैनुअल और एएमटी दोनों ही ट्रांसमिशन के विकल्प देगी। गाड़ी तीन सिलेंडर पेट्रोल और सीएनजी में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

3 of 6
hyundai ioniq
हुंडई आयोनिक
हुंडई आयोनिक की सबसे बड़ी खूबी यह कि एक बार फुल चार्ज करने पर 280 किलोमीटर चल सकती है। हुंडई मोटर पहली कार मैन्युफैक्चरर कंपनी है, जो कि इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन एक सिंगल बॉडी टाइप में ऑफर करेगी। आयोनिक प्लग-इन वर्जन प्योर इलेक्ट्रिक मोड में 63 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें 6 स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन है। 

4 of 6
Tata Tiago
टाटा टियागो ईवी और टिगोर ईवी
टियागो और टिगोर के इलेक्ट्रिक वेरिएंट देखने में रेगुलर मॉडल की तरह ही हैं। टाटा ने रेगुलर वेरिएंट से अलग दिखाने के लिए इलेक्ट्रिक वेरिएंट में एक नीले रंग का प्रिंट दिया है। ईवी (इलेक्ट्रिक वेरिएंट) मॉडल में फ्रंट ग्रिल व दोनों किनारों पर ईवी बैजिंग भी की गई है।

कार में अंदर की तरफ गियर लीवर की जगह एक नॉब है। इसके अलावा नए वेरिएंट में सब कुछ रेगुलर वेरिएंट की तरह ही है। बतौर फीचर्स इनमें अलग पावरट्रेन है। टाटा ने कार में एक इलेक्ट्रा ईवी का इस्तेमाल किया है, जिसे एक नई कंपनी द्वारा बनाया गया है। यह निर्माताओं को इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम सप्लाई करती है।

दोनों कारों में एक जैसी पावरट्रेन है। पावर देने के लिए एक 3 फेज एसी मोटर है, जिससे 40बीएचपी की पावर जेनरेट होती है। टॉर्क आउटपुट के बारे में जानकारी अभी नहीं मिली है।
  
 
विज्ञापन

5 of 6
mahindra rexton
महिंद्रा रेक्सटॉन(एक्सयूवी700)

महिंद्रा की नई रेक्सटॉन नई बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस पर बनी होगी। इसमें अब एलईडी डीआरएल्स से लैस प्रॉजेक्टर हेड लैंप्स, स्लिम हेक्सागोनल ग्रिल, एलईडी फॉग और कॉर्नरिंग लैंप्स, 20 इंच अलॉय व्हील्स आदि फीचर्स होंगे। इस सात सीटर एसयूवी में 2.2 लीटर डीजल इंजन होगा, जो कि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। ऑल व्हील ड्राइव वाली इस गाड़ी का भारत में नाम कुछ और भी रखा जा सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jeep compass trailhawk
जीप कंपास ट्रेलहॉक

महिंद्रा एक्सयूवी500 की इस प्रतिद्वंद्वी एसयूवी को साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। कंपास का यह टॉप मॉडल होगा। इस मेड इन इंडिया एसयूवी में पहली बार डीजल ऑटोमैटिक वेरियंट ऑफर किया जा सकता है। 2.0 लीटर इंजन से लैस इस एसयूवी का इंजन 17. हॉर्स पावर की ताकत जेनरेट कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें