फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग खुलते ही MG Hector ने फिर मचाया 'तहलका', जानें ये है वजह

Fri, 11 Oct 2019 02:31 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
MG Hector Red Front - फोटो : File
एमजी मोटर्स (MG Motors) ने पिछले महीने एलान किया था कि वह अपनी एसयूवी एमजी हेक्टर (MG Hector) की बुकिंग दोबारा शुरू कर रही है। वहीं उसे बाद से अभी तक पिछले आठ से नौ दिनों में 8,000 हेक्टर कारों की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

18 जुलाई को लगी थी बुकिंग पर रोक

2 of 6
एमजी हेक्टर OLX - फोटो : Social
एमजी मोटर्स की एसयूवी हेक्टर की मांग इतनी जबरदस्त थी कि 27 जून को लॉन्चिंग के एक महीना पूरा होने से पहले ही कंपनी ने 18 जुलाई को बुकिंग पर अस्थाई तौर पर रोक लगानी पड़ी। वहीं 29 सितंबर को फिर से बुकिंग शुरू होने के बाद मात्र दस दिन में ही आठ हजार से ज्यादा गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। वहीं हेक्टर का वेटिंग पीरियड बढ़ कर 10 महीने तक पहुंच चुका है।
 
विज्ञापन

अब तक 6,000 से ज्यादा कारों की डिलीवरी

3 of 6
MG Hector Launch India - फोटो : MG
कंपनी अभी तक ग्राहकों को छह हजार से ज्यादा कारों की डिलीवरी कर चुकी है और इस महीने वे ज्यादा से ज्यादा कारों की डिलीवरी करना चाहते हैं। कंपनी ने जुलाई में 1508 हेक्टर, अगस्त में तकरीबन 2000 और सितंबर में 2608 कारों की डिलीवरी की है। वहीं कंपनी इस महीने इससे ज्यादा की उम्मीद कर रही है। इसके अलावा कंपनी के पूरे देश में 120 सेंटर हैं, जिसे इस साल के आखिर तक बढ़ाकर 250 किया जाना है।
 

हर माह 3,000 कारें बनाएगी!

4 of 6
MG Hector Delivery - फोटो : Team-BHP
हेक्टर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी अपनी क्षमता में भी बढ़ोतरी करने जा रही है। अगले महीने से कंपनी अपने प्लांट में दूसरी शिफ्ट में भी काम शुरू करने जा रही है ताकि हेक्टर की 40 हजार से ज्यादा कंफर्म बुकिंग्स की डिलीवरी की जा सके। कंपनी फिलहाल हर महीने दो हजार यूनिट ही बना रही है, जो क्षमता बढ़ने के बाद तीन हजार तक पहुंच जाएगी।
 
विज्ञापन

40,000 रुपये तक बढ़े दाम

5 of 6
MG Hector Delivery-3 - फोटो : Team-BHP
कंपनी ने हाल ही में हेक्टर के सभी वेरियंट्स की कीमतों में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी की है। दाम बढ़ने के बाद हेक्टर के बेस मॉडल की कीमत अब 12.48 लाख रुपये हो गई है जबकि पहले इसकी शुरुआती कीमत 12.18 लाख रुपये थी। लेकीन जिन ग्राहकों में पहले फेज में हेक्टर की बुकिंग की है, उन्हें यह पुरानी कीमत में ही मिलेगी। लेकिन जो ग्राहक 29 सितंबर से हेक्टर की बुकिंग करेंगे, उन्हें यह एसयूवी नई कीमत पर मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानते हैं किस मॉडल पर बढ़े हैं कितने दाम...

6 of 6
MG Hector Front
 
मॉडल  पुरानी कीमत  नई कीमत  इतने बढ़े दाम 
1.5 Petrol Style MT 12.18 लाख रुपये  12.48  लाख रुपये  30,000 रुपये 
1.5 Petrol Super MT 12.98  लाख रुपये  13.28  लाख रुपये  30,000 रुपये 
1.5 Petrol-Hybrid Super MT 13.58  लाख रुपये  13.88 लाख रुपये  30,000 रुपये 
1.5 Petrol-Hybrid Smart MT 14.68 लाख रुपये  14.98  लाख रुपये  30,000 रुपये 
1.5 Petrol Smart AT 15.28 लाख रुपये  15.68  लाख रुपये  40,000 रुपये 
1.5 Petrol-Hybrid Sharp MT 15.88  लाख रुपये 16.28  लाख रुपये  40,000 रुपये 
1.5 Petrol Sharp AT 16.78  लाख रुपये  17.18  लाख रुपये  40,000 रुपये 
2.0 Diesel Style MT 13.18  लाख रुपये  13.48  लाख रुपये  30,000 रुपये 
2.0 Diesel Super MT 14.18 लाख रुपये  14.48  लाख रुपये  30,000 रुपये 
2.0 Diesel Smart MT 15.48  लाख रुपये 15.88  लाख रुपये   40,000 रुपये 
2.0 Diesel Sharp MT 16.88  लाख रुपये  17.28  लाख रुपये  40,000 रुपये 
      
 
                      
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें