30 व 31 मार्च बीते हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता है। ये दोनों दिन लोगों के लिए काफी खास बन गए थे क्योंकि इसदिन दुपहिया कंपनियों ने अब तक की सबसे बड़ी डिस्काउंट सेल लगाई थी। इसका असर ये हुआ था कि डीलर्स का सारा बीएस3 स्टॉक खत्म हो गया था और हर किसी ने अपने दरवाजे पर आउट ऑफ स्टॉक या फिर बीएस3 वाहन उपलब्ध नहीं हैं का बोर्ड लगा दिया था। लोग भटकते रह गए उन्हें बीएस3 स्कूटर या मोटरसाइकिल डिस्काउंट रेट पर नसीब नहीं हुए। लेकिन जब दुपहिया कंपनियों का सेल्स डेटा सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया। क्योंकि इन कंपनियों की बिक्री इस महीने काफी कम रही। होंडा मोटरसाइकिल, हीरो व बजाज की बिक्री में मार्च महीने में कमी आई है।
विज्ञापन
2 of 6
होंडा टू व्हीलर्स
होंडा मोटरसाइकिल की सेल मार्च 2017 में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी घटकर 3.65 लाख यूनिट्स रही जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 3.81 लाख यूनिट्स था। हालांकि फाइनेंशियल इयर के हिसाब से बात करें तो कंपनी को 12 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2016-17 में कंपनी ने लगभग 50 लाख यूनिट की बिक्री की। पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा महज 44.83 लाख यूनिट का ही था।
विज्ञापन
3 of 6
हीरो
हीरो ने मार्च माह में थोड़ी बढोत्तरी तो दर्ज की है लेकिन डिस्काउंट धमाके का असर इस पर भी खास नजर नहीं आया। इस महीने कंपनी ने 6.09 लाख यूनिट की बिक्री की जो कि पिछले साल इसी माह में 6.06 लाख यूनिट ही थी। वित्त वर्ष की बात करें तो 2016-17 में हीरो ने 66.63 लाख यूनिट्स की बिक्री की है यह आंकड़ा पिछले साल 66.32 लाख यूनिट्स का था।
4 of 6
टीवीएस ज्युपिटर।
वहीं दूसरी ओर बीएस3 का असर टीवीएस की बिक्री पर नहीं पड़ा और कंपनी की डोमेस्टिक सेल ग्रोथ मार्च 2017 में 8.4 फीसदी रही। कंपनी ने इस दौरान 2.16 लाख यूनिट्स बेचे जबकि पहले पिछले साल इस माह में यह आंकड़ा 2 लाख यूनिट्स का था। कंपनी ने स्कूटर सेल में 23.5 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है, वहीं मोटरसाइकिल की सेल्स में 10.3 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की।
विज्ञापन
5 of 6
सुजुकी मोटरसाइकिल
मार्च में सुजुकी की सेल ग्रोथ 74 फीसदी बढ़कर 36,029 यूनिट्स रही जबकि पहले यह आंकड़ा 20,673 यूनिट्स का था।