फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी होने से बचानी है कार तो ध्यान रखें ये 5 आसान सी बात

Sun, 03 Sep 2017 11:34 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 6
how to reduce auto theft
देश में हर साल बड़ी संख्या में वाहनों की चोरी होती है। चोरी की गई कारों का अक्सर अपराध में इस्तेमाल किया जाता है या फिर पार्ट्स करके बेच दिया जाता है। ऐसे में अपने वाहन को चोरी से बचाने के लिए बेहतर होगा कि आप कोई ऐसी गलती ना करें जो आप पर भारी पड़े। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके वाहन चोरी होनी की आशंका काफी हद तक घट जाती है। 
विज्ञापन

2 of 6
how to reduce auto theft
1. कार में ना छोड़ें कीमती वस्तुएं
चोर उन वाहनों को ज्यादा चुराते हैं जिनमें उन्हें कोई कीमती सामान रखा दिख जाता है। कार में कभी भी पर्सनल डॉक्यूमेंट्स, क्रेडिट कार्ड्स, कैश, महंगे स्मार्टफोन और अभूषण जैसी चीजें ना छोड़ें। अगर उन्हें कार में रखना भी है तो छिपाकर रखें, ताकि बाहर से वो दिखाई ना दें। 
विज्ञापन

3 of 6
how to reduce auto theft
2. लगाएं ट्रैकिंग डिवाइस
कार में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस लगाएं, ताकि चोरी होने पर उसे ट्रैक किया जा सके। कई कार निर्माता कंपनियां वाहन के साथ ही इसे इंस्टॉल करके देती हैं, हालांकि अगर आपकी कार में नहीं है तो इसे अलग से भी लगाया जा सकता है। 

4 of 6
how to reduce auto theft
3. कार को ऑन करके ना छोड़ें
कभी भी कार को ऑन छोड़कर उससे बाहर ना जाएं। कई बार हम कार को चलती छोड़कर आसपास किसी काम से चले जाते हैं। इससे ना सिर्फ चोरों का काम आसान हो जाता है बल्कि कई राज्यों में तो ऐसा करने पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 6
how to reduce auto theft
4. विंडो के शीशे ऊपर करने के बाद कार को लॉक करें
50 फीसदी चोरी ऐसे वाहनों की होती है जिन्हें ठीक प्रकार लॉक नहीं किया होता। हमेशा कार की सभी विंडो के शीशे ऊपर चढ़ाने के बाद ही कार को लॉक करें और लॉक करने के बाद सभी दरवाजों को एक बार चेक कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
how to reduce auto theft
5. कार में लगााएं सिक्योरिटी सिस्टम
कार खरदीते समय ही ध्यान रखना चाहिए कि इसमें सिक्योरिटी सिस्टम लगा है या नहीं। अगर आपकी कार में सिक्योरिटी सिस्टम नहीं लगा है तो इसे अलग से भी लगवाया जा सकता है। इसे लगाने से अगर कोई आपकी कार से छेड़खानी करता है तो इसमें अलार्म बज जाएगा। 
                                           
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें