दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में इस समय धुंध के बादल छाए हैं। सिर्फ रात नहीं, बल्कि दिन में भी विजिबिलिटी काफी कम है। इस वजह से मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा भी देखने को मिला। यहां एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं। ऐसे में हम आपको धुंध के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग के 5 टिप्स बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Driving in Smog
1. कार के हेडलैंप को हाई बीम पर रखेंगे तो कुछ दिखाई नहीं देगा। इसलिए हेडलाइट को लो बीम पर रखें। हो सके तो फॉग लैंप का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
3 of 6
Fast Driving
2. तेज रफ्तार में ड्राइविंग करने से बचें। जरा सी असुविधा होने पर वाहन कंट्रोल नहीं हो पाएगा। धीमी या औसत स्पीड पर चलें। अगली वाली कार से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें।
4 of 6
Yamuna Expressway
3. लगातार लेन बदलना भी खतरनाक साबित होगा। धुंध में ड्राइविंग करते समय म्यूजिक बंद कर दें और बिलकुल अलर्ट रहें।
विज्ञापन
5 of 6
Windscreen Fog
4. फॉग और ठंडे मौसम के दौरान गाड़ी के शीशे पर नमी जमा हो जाती है, ऐसे में ड्राइवर को कुछ दिखाई नहीं देता। ऐसी स्थिति में हीटर चलाकर इस नमी को दूर किया जा सकता है।
5. सफर से पहले गाड़ी को चेक जरूर कर लें कि विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी, इंजन ऑयल, ब्रेक और टायर जैसे जरूरी पार्ट्स ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। अधिक धुंध होने पर कार की पार्किंग लाइट्स ऑन करके चलाएं।