फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Hector ने बनाया रिकॉर्ड, एक ही दिन में डिलीवर हुईं 30 हेक्टर

Sat, 13 Jul 2019 05:42 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
MG Hector Delivery-1 - फोटो : Team-BHP
पिछले महीने 27 जून को लॉन्च हुई एमजी हेक्टर एसयूवी अब धीरे-धीरे लोगों को पसंद आ रही है। देश की पहली इंटरनेट कनेक्टेड एसयूवी हेक्टर की अभी तक 13 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं, जिसके चलते हेक्टर का वेटिंग पीरियड सात महीने तक पहुंच गया है। इतनी बुकिंग मिलने का कंपनी को भी अंदाजा नहीं था, क्योंकि हेक्टर की उत्पादन क्षमता मात्र 2,000 यूनिट प्रति माह ही है।
विज्ञापन

एक ही दिन में 30 हेक्टर की डिलीवरी

2 of 5
MG Hector Delivery-2 - फोटो : Team-BHP
हेक्टर के लिये खुशी की बात यह है कि केरल के एक डीलर ने एक ही दिन में 30 हेक्टर की डिलीवरी की। इसके बाद हेक्टर ने रिकॉर्ड बनाते हुए इस सेगमेंट में एक दिन में इतनी बिकने वाली पहली गाड़ी बन गई है। इससे पहले अभी तक किसी कार को यह कीर्तिमान हासिल नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन

ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले मॉडल की डिमांड ज्यादा

3 of 5
MG Hector Delivery-3 - फोटो : Team-BHP
रिपोर्ट्स के मुताबिक हेक्टर के डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले मॉडल की डिमांड ज्यादा है। यह मॉडल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन में आता है, वहीं इसके टॉप वर्जन शार्प की डिमांड सबसे ज्यादा है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 16.78 लाख रुपये है।    
 

2.0 लीटर डीजल इंजन का माइलेज 17.41 किमी प्रति लीटर

4 of 5
MG Hector Cake - फोटो : Team-BHP
एमजी हेक्टर तीन इंजन ऑप्शन 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। माइलेज की बात करें तो हेक्टर हाइब्रिड 15.81 किमी प्रति लीटर, जबकि इसका पेट्रोल मॉडल 14.16 किमी प्रति लीटर (मैनुअल) और 13.96 किमी प्रति लीटर (DCT) है। जबकि इसके 2.0 लीटर डीजल इंजन का माइलेज 17.41 किमी प्रति लीटर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सेगमेंट में सबसे लंबी गाड़ी

5 of 5
MG Hector Delivery - फोटो : Team-BHP
हेक्टर की डाइमेंशन की बात करें, तो इस सेगमेंट में यह सबसे लंबी गाड़ी है, जिसकी लंबाई 4,655 एमएम, 1,835 एमएम चौड़ाई, 1,760 एमएम ऊंचाई और इसका व्हीलबेस 2,750 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 192 एमएम का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें