फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki Hayabusa 2021 सुपरबाइक के ग्लोबल डेब्यू से पहले वीडियो लीक, जानें इसकी खूबियां

Wed, 03 Feb 2021 07:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Leaked Video Grab (For Reference Only)
Suzuki Hayabusa (सुजुकी हायाबुसा) को 2021 में एक बड़ा अपडेट मिलने वाला है। जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी अपनी इस सुपरबाइक को आधिकारिक तौर पर 5 फरवरी को ग्लोबल डेब्यू करने वाली है। नई हायाबुसा की ऑफिशियल डेब्यू से कुछ ही दिन पहले इस एक स्टूडियो इमेज और वीडियो लीक हो गई है। इस तस्वीर से मोटरसाइकिल को मिले अहम अपडेट और डिटेल्स के बारे में पता चलता है। बाइक को पेश किए जाने से पहले ही इसका एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें इसके बारे में काफी जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

2 of 6
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : For Reference Only
लुक और डिजाइन
हायाबुसा को मिले लेटेस्ट अपडेट के बाद भी बाइक अपने परिचित सिल्हूट को बरकरार रखती है। हालांकि इसके शार्प एलिमेंट्स अब और ज्यादा हाईलाइट किए गए हैं। बाइक की नई मॉडल में उसके ओवरऑल साइज और फील को बरकरार रखा गया है, जो इस स्पोर्ट टूअरिंग मॉडल की पहचान हैं। लेकिन नए 2021 बुसा की बॉडी डिजाइन को काफी मॉडर्न बनाया गया है। पुराने मॉडल में मिलने वाले गोल डिजाइन एलिमेंट्स की जगह शार्प-लुक दिया गया है। बाइक में डुअल-एग्जॉस्ट सिस्टम मिलता है, जो पहले की तुलना में नया और शार्प डिजाइन में है। 


 
विज्ञापन

3 of 6
Suzuki Hayabusa 2021 Instrument Console - फोटो : Leaked Video Grab (For Reference Only)
इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी हुआ अपडेट
कंपनी के बाइक के इंस्ट्रूमेंट कंसोल की ट्विन एनालॉग क्लॉक को भी अपडेट किया है। अब एनालॉग डायल के बीच में एक छोटा टीएफटी पैनल दिया गया है। अपडेट के बावजूद, इंस्ट्रूमेंट कंसोल अभी भी काफी पुराने-स्कूल के बाइक की तरह दिखता है। नई हायाबुसा को दिए गए अन्य अपडेट्स में मल्टी इंजन पावर मोड, एक क्विकशिफ्टर, और नए इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन शामिल हैं। साथ ही एक कंप्रेहेंसिव इलेक्ट्रॉनिक्स सुइट शामिल हो सकते हैं, जिसमें एक इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU) शामिल है जो कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को पावर देगा। 

4 of 6
2020 Suzuki Hayabusa - फोटो : For Reference Only
1998 में हुई थी लॉन्च
सुजुकी हायाबुसा के पहले जेनरेशन मॉडल को वर्ष 1998 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस मॉडल को 2007 तक बेचा। जिसके बाद वर्ष 2008 में कंपनी ने इसके सेकेंड जेनरेशन मॉडल को पेश किया जिसकी बिक्री अभी तक जारी है। अब कंपनी अपनी इस सुपरबाइक की तीसरी पीढ़ी को लॉन्च करने जा रही है। बाइक प्रेमियों को इसके नेक्स्ट जेनरेशन का काफी लंबे समय से इंतजार था और कंपनी को अपने नए मॉडल से बहुत उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Suzuki Hayabusa - फोटो : For Reference Only
फिल्म धूम में आई थी नजर
भारत में यह बाइक पिछली बार चर्चा में तब आई थी जब साल 2004 में बॉलीवुड फिल्म धूम में जॉन अब्राहम को इस सुपरबाइक को चलाते हुए दिखाया गया था। अप्रैल 2020 से लेटेस्ट भारत स्टेज VI (बीएस 6) मानदंड लागू हुआ था। उस समय भारतीय बाजार में सुजुकी हायाबुसा बाइक को बंद कर दिया गया था। सुजुकी इंडिया भी नए उत्सर्जन मानक लागू होने से बहुत पहले ही इस मोटरसाइकिल के बचे यूनिट्स को बेचने में सफल रही थी। इस बाइक के पुराने मॉडल को सभी यूनिट मार्च 2020 तक बेच दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Suzuki Hayabusa - फोटो : For Reference Only
दमदार इंजन
बता दें कि पुराने मॉडल में 1,340 cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन मिलता था, जो 9,500 rpm पर 197 bhp और 7,200 rpm पर 155 Nm का पीक टॉर्क को मंथन करने के लिए जाना जाता था। पुराना मॉडल सिर्फ 2.74 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ता है, और इसकी टॉप स्पीड 299 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक को साल 1999 में पेश किया गया था और तब यह सबसे तेज प्रॉडक्शन बाइक भी थी। नए मॉडल में इस इंजन का अपडेटेड वर्जन मिलेगा 5 फरवरी बाइक को पेश किए जाने पर इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने आएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें