फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki Swift Facelift: नए इंजन, नए फीचर्स और नई डिजाइन के साथ आ रही है, जानें माइलेज और डिटेल्स

Tue, 23 Feb 2021 01:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki Swift 2021 Teaser - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार मारुति स्विफ्ट को जल्द ही नए अवतार में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपनी इस लोकप्रिय हैचबेक नई 2021 Maruti Swift के फेसलिफ्ट वर्जन का एक टीजर वीडियो आधिकारिक तौर पर जारी  किया है। मारुति कार प्रेमियों को इस मॉडल का काफी समय से इंतजार था। लेकिन अब यह इंतजार खत्म होने को है। कंपनी ने नई स्विफ्ट फेसलिफ्ट को भी मारुति सुजुकी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Suzuki Swift - फोटो : For Representation Only
कब है लॉन्चिंग
नए मॉडल को इस महीने के आखिर में या मार्च की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। स्विफ्ट फेसलिफ्ट को पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। हैचबैक में नई फीचर्स के साथ इसके डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। इस कार में जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा वह यह है कि इसमें एक नया पावरफुल इंजन मिलेगा। 

विज्ञापन

3 of 5
Maruti Suzuki Swift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
अपडेटेड डिजाइन
2021 मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट को जापान में बिक्री की जाने वाली स्विफ्ट के जैसे डिजाइन के साथ पेश किए जाने की संभावना है। हैचबैक में एक नई डुअल-टोन कलर स्कीम - ऑरेंज और ब्लैक रूफ मिल सकती है। नई स्विफ्ट फेसलिफ्ट में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल मिलेगा। इसके साथ ही इसमें क्रोम स्ट्रिप, कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा हैचबैक में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रियर व्यू कैमरा और ऑटोमैटिक हेडलैंप मिलेंगे। 

4 of 5
Maruti Suzuki Swift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
नए फीचर्स
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से पता चलता है कि 2021 मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट में नेक्स्ट-जेनरेशन के-सीरीज इंजन मिलेगा। इसमें आइडल स्टार्ट स्टॉप सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, एएमटी (ऑटो गियर शिफ्ट टेक्नोलॉजी) और कलर्ड एमआईडी (मल्टी इनफॉर्मेशन डिस्प्ले) के साथ पेश किया जाएगा। हैचबैक में अपग्रेडेड स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा, जिसमें एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki Swift - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन और माइलेज
2021 मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट हैचबैक में मौजूदा 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलना जारी रहेगा। यह इंजन 82 bhp का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आएंगे। 1.2-लीटर डुअल-जेट इंजन के साथ नई स्विफ्ट फेसलिफ्ट में 24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें