फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Kia Sorento भारत लाएगी किआ मोटर्स, Toyota Fortuner, Ford Endeavour से होगा मुकाबला

Mon, 23 Mar 2020 09:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
2021 Kia Sorento - फोटो : Kia
Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) पिछले साल अगस्त में भारत में अपने सबसे पहले उत्पाद Seltos (सेल्टोस) को लेकर आई। लॉन्चिंग के साथ ही यह mid-size SUV (मिड-साइज एसयूवी) भारतीय कार प्रेमियों के बीच हिट हो गई। यह एक आकर्षक लुक वाली, शारदार फीचर्स से लैस एक पावरफुल एसयूवी है। इसकी कामयाबी से उत्साहित दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी किआ मोटर्स ने luxury MPV (लग्जरी एमपीवी) Carnival (कार्निवल) लॉन्च की। अब कंपनी भारत में अपनी Utility Vehicles (यूटिलिटी व्हीकल्स) का पोर्टफोलियो बढ़ाने जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 7
2021 Kia Sorento - फोटो : Kia
Kia Motors India कुछ सालों के दौरान भारत में कई एसयूवी उतारने वाली है। इनमें से एक एसयूवी 2021 Kia Sorento को कंपनी भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। किआ की इस नई एसयूवी का भारत में Ford Endeavour (फॉर्ड एंडेवर), Honda CR-V (होंडा सीआर-वी), Toyota Fortuner (टोयोटा फॉर्च्यूनर), और Mahindra Alturus G4 (महिंद्रा अल्टूरस जी4) जैसी एसयूवी से मुकाबला होगा। 
विज्ञापन

3 of 7
2021 Kia Sorento - फोटो : Kia
इंजन
भारत में Kia Sorento को 2.2-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। यह इंजन 198bhp का पावर और 440Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 8-स्पीड वेट-प्लेट DCT ट्रांसमिशन मिल सकता है। Sorento के ग्लोबल मॉडल में हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलता है। 

4 of 7
2021 Kia Sorento - फोटो : Kia
फीचर्स
नई Kia Sorento में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ कार में ऐंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले, वॉयस कमांड और नेविगेशन, किआ की UVO कनेक्ट कनेक्टेटेड कार ऐप्लिकेशन भी मिलेंगे। इसके अलावा इस कार में 12-स्पीकर बोस सराउंड ऑडियो, 12.3-इंच का एडवांस्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऐम्बिएंट लाइटिंग और लेदर हीटेड सीट्स दिए गए हैं। इस एसयूवी कार में कैमरे के जरिए ब्लाइंड-स्पॉट वॉर्निंग और मल्टी-कलिजन ब्रेक सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर भी मिलेंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
2021 Kia Sorento - फोटो : Kia
डिजाइन
नई Kia Sorento में कंपनी के सिग्नेचर 'टाइगर नोज' ग्रिल देखने को मिलते हैं। इसके साथ फुल एलईडी हेडलैंप, नया बोल्ड बंपर, फ्रंट में सिल्वर फिनिश है। रियर में एलईडी टेललैंप, रूफ इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और ड्यूल-टोन बंपर भी मिलेगा। कार में फ्लोटिंग रूफ, डायमंड-कट अलॉय वील और ड्यूल-टोन विंग मिरर्स भी दी गई हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
2021 Kia Sorento - फोटो : Kia
2 ड्राइव साइड ऑप्शन
रिपोर्ट के मुताबिक Kia Motors भारत में Sorento (सोरेंटो) और Telluride (टेलुराइड) SUV लॉन्च कर सकती है। Kia Telluride को विशेष रूप से लेफ्ट-हैंड-ड्राइव मार्केट के लिए तैयार किया गया है। भारतीय बाजार की जरूरतों के मुताबिक इसे राइट-हैंड-ड्राइव बनाने के लिए कंपनी को थोड़ा निवेश करना होगा। जबकि Sorento  राइट-हैंड-ड्राइव और लेफ्ट-हैंड-ड्राइव, दोनों बाजार में उपलब्ध है। ऐसे में Sorento के भारत में लॉन्च होने की संभावना ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2021 Kia Sorento - फोटो : Kia
फ्लैगशिप मॉडल होगी नई सोरेंटो
कुछ दिनों पहले Kia Motors ने Sorento न्यू जेनरेशन SUV प्रदर्शित किया था। Sorento न्यू जेनरेशन में कई बदलाव देखने को मिले। इसके डिजाइन और लुक के अलावा इसके इंटीरियर में भी नयापन देखने को मिला। नई Sorento न्यू-जेनरेशन N3 प्लैटफॉर्म पर आधारित है। कंपनी के मुताबिक यह प्लैटफॉर्म Kia Carnival नेक्स्ट-जेनरेशन में भी इस्तेमाल होगा। पुराने मॉडल की तुलना में नई सोरेंटो का व्हीलबेस 35mm ज्यादा और लंबाई 10mm ज्यादा है। इससे कार का इंटीरियर स्पेस बढ़ जाएगा। कंपनी Kia Sorento को भारत में फ्लैगशिप मॉडल की तरह पेश करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें