फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Creta: फिर महंगी हो गई यह बेस्ट सेलिंग मिड साइज एसयूवी, जानें कितने बढ़े हैं दाम

Wed, 28 Apr 2021 12:52 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Creta 2020 - फोटो : For Refernce Only
ह्यूंदै ने टॉप मिड साइज एसयूवी नेक्स्ट जनरेशन क्रेटा को पिछले साल लॉन्च किया था। क्रेटा को पांच वैरिएंट्स E, EX, S, SX और SX (O) में उतारा गया था। इस साल जनवरी की शुरुआत में ही ह्यूंदै ने क्रेटा के दाम बढ़ाए थे, लेकिन कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की कीमतों में एक बार फिर से बढोतरी कर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Auto Expo 2020 Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Hyundai

अब तक 60 हजार रुपये तक का इजाफा

ह्यूंदै क्रेटा कीमतों में नई बढ़ोतरी के बाद अब 1.26 फीसदी महंगी हो गई है। क्रेटा की कीमतों में 19,600 रुपये तक का इजाफा किया गया है। क्रेटा का डीजल वैरियंट 19,600 रुपये महंगा हो गया है, जबकि पेट्रोल वैरिएंट की कीमतों में 13,600 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने इससे पहले जनवरी 2021 में क्रेटा की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। वहीं इससे पहले अक्तूबर 2020 में दाम बढ़ाए थे। कुल मिला कर क्रेटा की कीमतों में अभी तक 60 हजार रुपये तक का इजाफा हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Creta 2020 Rear - फोटो : Hyundai

ये हैं नई कीमतें

क्रेटा का बेस E 1.5 लीटर डीजल इंजन वैरियंट 19,600 रुपये महंगा हो गया है। कंपनी ने इसके बेस पेट्रोल वैरियंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बेस E वैरियंट का वेटिंग पीरियड कुछ डीलर्स के यहां 12 महीने तक है। वहीं बाकी वैरियंट्स पर लगभग 3 महीने तक का इंतजार है। क्रेटा पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से 17.67 लाख रुपये तक है। वहीं क्रेटा डीजल की शुरुआती कीमत अब 10.51 लाख रुपये से 17.62 लाख रुपये तक होगी।

2021 Hyundai Creta प्राइस लिस्ट (एक्स-शोरूम)

वैरियंट नई कीमतें
1.5L E Petrol  9.99 लाख
1.5L EX Petrol  10.96 लाख
1.5L S Petrol  12.19 लाख
1.5L SX Petrol  13.93 लाख
1.5L SX iMT Petrol  15.41 लाख
1.5L SX (O) iMT Petrol  16.62 लाख
1.4L SX DCT Turbo-Petrol  16.63 लाख
1.4L SX (O) DCT Turbo-Petrol  17.67 लाख
1.5L E Diesel  10.51 लाख
1.5L EX Diesel  11.91 लाख
1.5L S Diesel  13.19 लाख
1.5L SX Diesel  14.93 लाख
1.5L SX AT Diesel  16.41 लाख
1.5L SX (O) Diesel  16.21 लाख
1.5L SX (O) AT Diesel  17.62 लाख

4 of 5
2020 Hyundai Creta - फोटो : for Reference Only

बेस्ट सेलिंग एसयूवी

Hyundai Creta की पिछले महीने मार्च 2021 में 12,640 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसके साथ ही क्रेटा मिड-साइज एसयूवी में बिक्री में सबसे टॉप पर रही। हालांकि महीने-दर-महीने की बिक्री के लिहाज से मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन क्रेटा ने अपना ताज बरकरार रखा है। मार्च में कंपनी ने एलान किया था कि वह अब तक नई क्रेटा की 1.21 लाख यूनिट्स बेच चुकी है। वहीं 2015 में लॉन्च होने के बाद से अभी तक क्रेटा की 5.80 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2020 Hyundai Creta - फोटो : PTI (File)

इंजन ऑप्शन

नई पीढ़ी की ह्यूंदै क्रेटा पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में आती है। इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 115 बीएचपी की पावर और 144 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 1.5 लीटर डीजल इंजन भी यही पावर लेकिन 250 एनएम का टॉर्क देता है। क्रेटा में 1.4 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी आता है, जो 140 बीएचपी की पावर देता है। यही इंजन किआ सेल्टोस में भी दिया गया है। ये तीनों ही इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आते हैं, इसके अलावा विकल्प के तौर पर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड सीवीटी, 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ टॉर्क-कन्वर्टर और 1.4 लीटर पेट्रोल य़ूनिट के साथ 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें