महिंद्रा एंड महिंद्रा की न्यू जेनरेशन 2020 Mahindra Thar (2020 महिंद्रा थार) एसयूवी का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। दो अक्तूबर को लॉन्च हुई महिंद्रा की यह बहुप्रतीक्षित एसयूवी लॉन्चिंग से पहले भी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही थी। अब लॉन्च होने जाने के बाद भी इस एसयूवी की जमकर तारीफ हो रही है। इस बार इसके प्रशंसक है जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री। एसयूवी का नया मॉडल अपने नए डिजाइन की वजह से पुराने मॉडल की तुलना में काफी मॉडर्न नजर आता है, जिसकी वजह से यह काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
2 of 8
Omar Abdullah driving 2020 Mahindra Thar SUV with father Farooq Abdullah
- फोटो : Twitter/@OmarAbdullah
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर लिखा, "नई महिंद्रा थार में पिताजी को घुमाने ले गया। क्या अद्भुत वाहन है! मुझे छोटी ड्राइव बहुत पसंद आई और इसे लंबी दूरी तक ले जाने का इंतजार नहीं कर सकता, जब बर्फबारी होती है और पहाड़ों में इसे ऑफ-रोड चलाऊं। टीम महिंद्रा का अभिवादन। जय हो आनंद महिंद्रा।"
विज्ञापन
3 of 8
Omar Abdullah driving 2020 Mahindra Thar SUV
- फोटो : Twitter/@OmarAbdullah
उमर अब्दुल्ला द्वारा नई थार की तारीफ किए जाने पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी गदगद हो गए हैं। उन्होंने जवाब दिया, "आपकी ओर से यह कहा जाना, यह एक बहुत बड़ी बधाई है! मुझे पता है कि आप जो भी कार चलाते हैं, उसमें बहुत कुछ देखते हैं।"
4 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
इन दो तरह के लोगों के लिए SUV की दो सीरीज
थार के सेकंड जेनरेशन मॉडल में कुछ बहुत ही खास फीचर्स दिए गए हैं जो ड्राइवर और यात्री के आराम और सुरक्षा में इजाफा करते हैं। AX और LX के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध थार क्रमश: एडवेंचर और लाइफस्टाइल सीरीज हैं। AX यानी एडवेंचर सीरीज को ऑफ-रोडिंग ड्राइविंग का आनंद लेने के लिए बनाया गया है, जबकि LX यानी लाइफस्टाइल सीरीज को अपने सेगमेंट में ज्यादा लग्जरी चाहने वालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह एसयूवी अपनी काफी सराही गई 4X4 क्षमताओं को बरकरार रखने का दावा करती है। इसमें दिए गए इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रूफ माउंटेड स्पीकर, स्प्लैश प्रूफ स्विच और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर्स से महिंद्रा ग्राहकों के बड़े वर्ग को लुभाने की कोशिश में है।
विज्ञापन
5 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
थार का इंजन
नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन दिया गया है। Mahindra Thar में पहली बार कंपनी की तरफ से पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar के डीजल मॉडल की बात करें तो इसमें बीएस6 कंप्लाएंट 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
6 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
फीचर्स और लुक
Mahindra के 2020 वर्जन में पुराने मॉडल जैसा ही फ्रंट ग्रिल दिया गया है। इसके लुक को पहले के मुकाबले थोड़ा सा अपडेट किया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल एयरबैग्स, हिल-होल्ड और ईएसपी के साथ रोलओवर दिया गया है। कंपनी ने अपनी Thar को मल्टीपल रूफ ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें आपको हार्ड टॉप, सॉफ्ट टॉप के साथ पहली बार कनवर्टिबल टॉप का विकल्प भी मिलेगा। कंपनी ने अपनी नई जेनरेशन वाली Thar को छह रंगों के साथ पेश किया है। इनमें रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज शामिल हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
नई Thar में 7-इंच का ड्रिजल रजिस्टेंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें पीछे की सीट को अब फ्रंट फेसिंग दिया गया है। सबसे खास बात यहां यह है कि अब कार की सीट्स से लेकर फ्लोर तक पूरी तरह से वॉशेबल है।
कीमत
आकर्षक महिंद्रा थार 2020 4x4 एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स की सूची बहुत लंबी है। जिसकी वजह से इस कार ड्राइविंग के दीवानों के बीच हलचल पैदा करने में कामयाब रही है। Mahindra Thar के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.75 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट के लिए 12.49 लाख रुपये तक जाती है।