2019 Toyota Camary hybrid India
नई कैमरी में सेफ्टी की बात करें, तो इसमें 9 एअरबैग्स, ईबीडी, एबीएस, ब्रेक असिस्ट, पार्क असिस्ट जैसे कई अन्य फीचर्स हैं। वहीं कैमरी हाईब्रिड मॉडल में उपयोग की जाने वाली बैट्री को रिअर पैसेंजर सीट्स के नीचे रखने से बूट स्पेस कम नहीं हुआ है। साथ ही, कैबिन का इलेक्ट्रिक मूनरूफ अपने आप टिल्ट हो जाता है। इसके अलावा इसमें ऑटो गाइड कंट्रोल, ईको मोड में ऑटोमैटिकली एक्टिवेट हो जाता है, जिससे माइलेज बढ़ता है। नई कैमरी हाइब्रिड की कीमत तकरीबन 40 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो सकती है, क्योंकि भारत में हाइब्रिड कारों पर 48 फीसद जीएसटी लगाया जाता है।