फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Venue बनी छोटी SUV सेगमेंट की बादशाह, Maruti की इस कार को छोड़ा पीछे

Mon, 05 Aug 2019 08:43 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Hyundai Venue OUTSELLS the Maruti Brezza - फोटो : Amar Ujala
इस साल मई में लॉन्च हुई Hyundai Venue आते ही मार्केट पर छा गई। वेन्यू के प्रति लोगों को बढ़ते क्रेज से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि सब-4 मीटर सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा पर इस बार वेन्यू भारी पड़ गई। जी हां, आंकड़ों की बात करें तो जुलाई महीने में जहां ह्यूंदै वेन्यू की 9585 यूनिट बिकीं, तो वही मारुति सुजुकी अपनी Vitara Brezza की सिर्फ 5302 यूनिट ही बेच पाईं।
विज्ञापन

मुकाबला टक्कर का रहा

2 of 3
Hyundai Venue - फोटो : Amar ujala
दोनों गाड़ियों के बीच जून महीने में भी मुकाबला टक्कर का रहा था, जून में Vitara Brezza की जहां 8,871 यूनिट बिकीं थीं, तो जबकि Venue की 8,763 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसके अलावा मई महीने में Venue की 25397 यूनिट बिकीं, जबकि Vitara Brezza की 22954 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि Venue की लोकप्रिता विटारा ब्रेजा पर भारी पड़ रही है। भारत में Venue की कीमत 6.5 लाख रुपये से 11.11 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महज 2 माह में बुकिंग 50,000 के पार

3 of 3
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
लॉन्च के महज दो महीने में भीतर ही Venue ने 50 हजार की बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया। हर महीने कंपनी करीब 8,000 यूनिट (एवरेज मंथली) बेच रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Venue की सबसे ज्यादा बुकिंग DCT वेरियंट की हो रही हैं। जबकि 55 फीसदी बुकिंग ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी वेरियंट की हैं। Venue कंपनी की पहली कनेक्टेड SUV है, जिसे फैमिली क्लास को ध्यान में रखकर बनाया है और इसमें जरूरत के सभी फीचर्स दिए गये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें