फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल डिस्काउंट : महिन्द्रा की गाड़ियों पर मिल रहे शानदार ऑफर, पढ़ें किस एसयूवी पर कितनी है छूट

Fri, 05 Apr 2019 08:17 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
mahindra thar
अगर आप महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो अभी भी वक्त है। इसके अलावा मारुति भी अपनी कारों पर अप्रैल में डिस्काउंट ऑफर कर रही है। महिन्द्रा अपनी गाड़ियों पर 73 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इन गाड़ियों में एमपीवी मराजो समेत एक्सयूवी 500 एसयूवी भी शामिल हैं। इस खबर में जानिए कि महिन्द्रा की किन गाड़ियों पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट...  
 
विज्ञापन

केयूवी100

2 of 9
Mahindra KUV100
डिस्काउंट – 73 हजार रुपये
महिन्द्रा अपनी माइक्रो एसयूवी केयूवी100 पर 73 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। केयूवी100 के लिए टाटा बड़ी चुनौती बनने जा रहा है। टाटा अगले साल अपनी माइक्रो एसयूवी हॉर्नबिल लेकर आएगा। इस समय केयूवी100 महिन्द्रा की एंट्री लेवल की हैचबैक है। डिस्काउंट ब्रेकअप की बात करें, तो केयूवी100 के के2 और के4 वैरियंट पर 20 और 26 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। जबकि के6 और के8 वैरियंट पर 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही 29 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4 हजार रुपये तक कारपोरेट डिस्काउंट मिलेगा।       
 
विज्ञापन

टीयूवी300

3 of 9
anand mahindra TUV300 Plus
डिस्काउंट- 54,500 रुपये
महिन्द्रा अपनी सब-कॉम्पैप्ट एसयूवी पर 54,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। टीयूवी का मुकाबला महिन्द्रा विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन से है। इस डिस्काउंट स्कीम में 35 हजार रुपये का कैशबैक, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। साथ ही, 4500 रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। टीयूवी300 का इस साल फेसलिफ्ट वर्जन आने वाला है, जिसके स्पाई फोटो भी सामने आ चुकी हैं।
 

टीयूवी300 प्लस

4 of 9
anand mahindra green TUV300
डिस्काउंट- 69,500 रुपये
टीयूवी300 का बड़ा वर्जन है टीयूवी300 प्लस, तो डिस्काउंट भी ज्यादा मिलेगा। कंपनी इस पर 69,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस ऑफर में 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। हालांकि कैश डिस्काउंट केवल पी4 वैरियंट पर ही मिलेगा, जबकि एक्सचेंज बोनस सभी वैरियंट्स पर मिलेगा। इसके अलावा 4500 रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा।      
 
विज्ञापन

बोलेरो पावर प्लस

5 of 9
Mahindra Bolero Power Plus
डिस्काउंट- 29,000 रुपये
महिन्द्रा बोलेरो कंपनी की सबसे पुरानी एसयूवी में से एक है। कंपनी इस एसयूवी पर 29 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह डिस्काउंट बोलेरो के पावर प्लस वैरियंट पर मिलेगा। इसमें 15 हजार रुपये का सीधे कैशबैक मिलेगा और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है। जबकि 4 हजार रुपये का कारपोरेट बोनस भी मिलेगा।
 
विज्ञापन

थार

6 of 9
Mahindra Thar SUV
डिस्काउंट- 7,000 रुपये
महिन्द्रा की ऑफरोड एसयूवी थार को लेकर आज भी दीवानगी जबरदस्त है। कंपनी थार पर मात्र 7 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हालांकि रेगुल थार पर मात्र 6 हजार रुपये का डिस्काउंट ही मिलता है। स्कीम में 7 हजार रुपये का डिस्काउंट कारपोरेट बोनस के रूप में मिलेगा। थार का बड़ा और अपडेटेड मॉडल अगले साल लान्च होगा।
 
विज्ञापन

महिन्द्रा मराजो

7 of 9
Mahindra marazzo
डिस्काउंट- 15,000 रुपये
महिन्द्रा मराजो को पिछले साल सितंबर में लान्च किया गया था। मराजो की टक्कर अर्टिगा और रेनो लॉजी से है। मराजो के साइज की वजजह से उसे काफी पसंद का जा रहा है। मराजो देश की दूसरी सबसे सुरक्षित व्हीकल में से एक है, और हाल ही में इसे एनसीएपी रेटिंग में दूसरी स्थान मिल चुका है। कंपनी मराजो पर 15 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जो एक्सचेंज बोनस के तौर पर दिया जाएगा।    
 

स्कॉर्पियो

8 of 9
Mahindra Scorpio Modified
डिस्काउंट- 55,000 रुपये
स्कॉर्पियो की महिन्द्रा सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। कंपनी स्कॉर्पियो पर 55 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह डिस्काउंट केवल स्कॉर्पियो के एस5 और एस9 वैरियंट पर ही मिलेगा। इस स्कीम में 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। जबकि 5 हजार रुपये का अतिरिक्त कारपोरेट डिस्काउंट मिलेगा।
 
विज्ञापन

एक्सयूवी500

9 of 9
mahindra XUV500
डिस्काउंट- 59,000 रुपये
अगले साल महिन्द्रा एक्सयूवी500 का नेक्स्ट जेनरेशन अपडेट लान्च होगा। साथ में थार का भी नया वर्जन निकाला जाएगा। रिपोर्ट है नई एक्सयूवी 500 में 2.0 लीटर का बीएस-6 इंजन मिलेगा। कंपनी इस पर 59 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 9 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट शामिल है।     
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें