फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2023:Tata Altroz Racer नए फीचर्स के साथ हुई पेश, ये है अब तक की सबसे पावरफुल अल्ट्रोज, जानें खूबियां

Thu, 12 Jan 2023 07:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Tata Altroz Racer - फोटो : For Reference Only
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने ऑटो एक्सपो 2023 में अल्ट्रोज हैचबैक का अब तक का सबसे स्पोर्टी वर्जन Altroz Racer (अल्ट्रोज रेसर) प्रदर्शित किया। Tata Altroz Racer (टाटा अल्ट्रोज रेसर) स्टाइलिंग में बदलाव और एक नई इंफोटेनमेंट सिस्टम सहित कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड के साथ आती है। अल्ट्रोज रेसर में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव इसका नया 10.25-इंच टचस्क्रीन, एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक सनरूफ है। यह मूल रूप से अब तक की सबसे पावरफुल अल्ट्रोज है। 
विज्ञापन

2 of 9
Tata Altroz Racer - फोटो : For Reference Only
Tata Altroz Racer का लुक और डिजाइन
अल्ट्रोज रेसर का लुक और एक्सटीरिय स्टाइल रेगुलर अल्ट्रोज के जैसा ही है। जो चीज इसे अलग बनाती है वह यह है कि इसमें वॉयस असिस्ट के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सनरूफ जैसा फीचर मिलता है, जो किसी भी Altroz वैरिएंट में पहली बार दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 9
Tata Altroz Racer - फोटो : Tata Motors
कार के फ्रंट लुक की बात करें तो, जहां रेगुलर अल्ट्रोज को इसकी चौड़ाई में क्रोम बार मिलता है, अल्ट्रोज रेसर को एक ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट मिलता है। यहां तक कि हेडलाइट्स को भी ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट मिलता है। इसमें ब्लैक्ड-आउट रूफ और ट्विन व्हाइट रेसिंग स्ट्राइप्स के साथ बोनट के साथ-साथ फ्रंट फेंडर्स पर रेसर बैज भी हैं। 

4 of 9
Tata Altroz Racer - फोटो : For Reference Only
पीछे की तरफ, Altroz में शार्क फिन एंटीना के साथ एक ज्यादा स्पष्ट रियर स्पॉइलर भी मिलता है। इसके अलावा, अलॉय व्हील्स का डिजाइन स्टैंडर्ड अल्ट्रोज के जैसा ही है, रेसर में ऑल-ब्लैक फिनिश मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 9
Tata Altroz Racer - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz Racer का इंटीरियर और फीचर्स
टाटा अल्ट्रोज रेसर में रेड कंट्रास्ट स्टिचिंग, रेड और व्हाइट स्ट्राइप्स के साथ नई ऑल-ब्लैक अपहोल्स्ट्री और हेड रेस्ट्रेंट पर रेसर एम्बॉसिंग दी गई है। अल्ट्रोज रेसर को नए सॉफ्टवेयर के साथ एक नई 10.25-इंच टचस्क्रीन यूनिट मिलती है। 
विज्ञापन

6 of 9
Tata Altroz Racer - फोटो : Tata Motors
इसके अलावा, इसमें एक नया 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 6 एयरबैग, वायरलेस चार्जिंग और एक एयर प्यूरीफायर स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। 
विज्ञापन

7 of 9
Tata Altroz Racer - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz Racer का इंजन और पावर
Tata Altroz Racer का एक मुख्य आकर्षण इसका पावरट्रेन है, और हालांकि इसमें अभी भी Altroz iTurbo (अल्ट्रोज आईटर्बो) के समान 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन अब 120hp का पावर और 170Nm का टॉर्क - iTurbo की तुलना में 10hp और 30Nm ज्यादा देता है। इस पावर अपग्रेड के साथ, अल्ट्रोज रेसर Hyundai i20 N लाइन जितनी पावर जेनरेट करता है, जिसमें 120hp का पावर और 172Nm का टॉर्क मिलता है, जो रेसर से 2Nm ज्यादा है। 

8 of 9
Tata Altroz Racer - फोटो : Tata Motors
गियरबॉक्स
दिलचस्प बात यह है कि अल्ट्रोज रेसर को iTurbo में पाए जाने वाले 5-स्पीड मैनुअल के बजाय 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि इसमें 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा या नहीं। 
विज्ञापन

9 of 9
Tata Altroz Racer - फोटो : Tata Motors
लॉन्च डिटेल्स और मुकाबला
टाटा ने अल्ट्रोज रेसर के लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है क्योंकि इसे ऑटो एक्सपो 2023 में सिर्फ प्रदर्शित किया गया था। हालांकि, टाटा इसे नया 1.2-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन इंजन दे सकता है, और यह सिर्फ बाद के स्टेज में आ सकता है। अगर अल्ट्रोज रेसर भारतीय बाजार में लॉन्च की जाती है, तो इसका मुकाबला Hyundai i20 N Line (ह्यूंदै आई20 एन लाइन) से होगा। जिसकी कीमत 9.99 लाख से लेकर 12.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें