फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2023: जोधपुर स्थित EV स्टार्टअप DEVOT मोटर्स ने पेश की इलेक्ट्रिक बाइक, देती है 200 किमी का रेंज

Wed, 18 Jan 2023 05:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
DEVOT Motors Electric Bike at Auto Expo 2023 - फोटो : DEVOT Motors
जोधपुर स्थित ईवी स्टार्टअप DEVOT Motors (डिवोट मोटर्स) ने ग्रेटर नोएडा में 2023 ऑटो एक्सपो में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो में इस इलेक्ट्रिक बाइक के प्रॉडक्शन रेडी प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया है जो हाई परफॉर्मेंस 9.5 किलोवाट मोटर से लैस है। कंपनी का दावा है कि बाइक की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है और यह बहुत जल्दी स्पीड पकड़ती है। कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्ज करने पर 200 किमी की रेंज देती है। कंपनी का कहना है कि बाइक 3 घंटे के भीतर फुल चार्ज हो जाती है और दैनिक यात्रा और लंबी सैर दोनों के लिए आदर्श है। 
विज्ञापन

2 of 4
Varun Deo Panwar, Founder & CEO, DEVOT Motors with Electric Bike at Auto Expo 2023 - फोटो : DEVOT Motors
कब तक होगी लॉन्च
ईवी स्टार्टअप ने यूके में अपना R&D (रिसर्च एंड डेवलप्मेंट) सेंटर और राजस्थान के जोधपुर में डेवलप्मेंट सेंटर स्थापित किया है। यूके में अनुसंधान करते समय, DEVOT Motors के सीईओ ने 200 किमी रेंज वाले एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का विकास किया और उसे अपने गृहनगर जोधपुर में ले आए और भारत में एक स्टार्टअप का गठन किया। DEVOT Motors ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का प्रदर्शन किया। ब्रांड ने 70 से 90 प्रतिशत स्थानीयकरण का लक्ष्य रखा है, होमोलोगेशन के बाद 2023 के मध्य तक बाइक के भारतीय सड़कों पर आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

3 of 4
DEVOT Motors Electric Bike at Auto Expo 2023 - फोटो : DEVOT Motors
लुक और डिजाइन
व्यापक बाजार अनुसंधान करने, ग्राहकों की पसंद और नापसंद की पहचान करने, संपूर्ण आपूर्तिकर्ता आधार विकसित करने, प्रोटोटाइपिंग, सहनशक्ति परीक्षण जैसी चीजों के बाद, ईवी स्टार्टअप उन राइडर्स का ध्यान आकर्षित करने के लिए तैयार है जो आराम और प्रदर्शन से समझौता नहीं करते हैं। लुक की बात करें तो, बाइक में एक बहुत ही साफ-सुथरा रेट्रो डिजाइन है, जिसमें टैंक और साइड कवर पैनल के लिए शानदार पेंट ऑप्शन दिए गए हैं। 

फीचर्स
राइडर की सुविधा के लिए, बाइक एडवांस्ड फीचर्स जैसे टीएफटी स्क्रीन, एंटीथेफ्ट के साथ एक कीलेस सिस्टम और टाइप 2 चार्जिंग पॉइंट के साथ आती है। DEVOT Motors द्वारा लगाई गई लिथियम LFP बैटरी पर डिस्चार्ज की गहराई के कारण होने वाली समस्याओं से कम असर होगा। इसके पावरफुल परफॉर्मेंस के अलावा, DEVOT ने पर्यावरणीय स्थिरता को ध्यान में रखते हुए बाइक तैयार की। कम उत्सर्जन और कम ऊर्जा खपत के साथ, ईवी बाइक पारंपरिक पेट्रोलियम-आधारित मोटरबाइकों का एक ग्रीन ऑप्शन है। 
विज्ञापन

4 of 4
Varun Deo Panwar, Founder & CEO, DEVOT Motors with Electric Bike at Auto Expo 2023 - फोटो : DEVOT Motors
कंपनी की उम्मीदें
DEVOT Motors के संस्थापक और सीईओ, वरुण देव पंवार ने उत्पाद को पेश करते हुए कहा, "एक शानदार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, मोटरसाइकिल उत्साही जुनून का नतीजा है। जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक बाइक बाजार का विस्तार होता जा रहा है, हमने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने वाहन को डिजाइन किया है। हमारी ईवी बाइक हमारी टीम के परिश्रमी शोध और एक ऐसे दोपहिया वाहन को आकार देने के दृष्टिकोण की पराकाष्ठा है जो न सिर्फ चरम स्थितियों में प्रदर्शन करता है बल्कि स्थिरता और उत्कृष्टता का प्रतीक भी है। इसकी अत्याधुनिक तकनीक और आकर्षक कॉन्फिगरेशन के साथ, हम वास्तव में मानते हैं कि इसमें इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट को आधुनिक बनाने की क्षमता है। अब तक हमें जो प्रतिक्रिया मिली है, वह जबरदस्त है और हम आधिकारिक लॉन्च का इंतजार नहीं कर सकते। इसके अलावा, हम अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को प्रदर्शित करने और ईवी पैठ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए ऑटो एक्सपो प्रबंधन को धन्यवाद देना चाहते हैं।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें