फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडी ने भारत में लांच की 'RS7 परफॉर्मेंस', जानिए खासियतें

Sat, 12 Nov 2016 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऑडी RS7 परफॉर्मेंस
जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने शुक्रवार को भारत में अपनी नई कार 'आरएस 7 परफॉर्मेंस' को लांच कर दिया। कंपनी ने इसकी कीमत 1.6 करोड़ रुपये (एक्स शो रूम, दिल्ली) रखी है। कार में वी8 पेट्रोल इंजन है जो कि 3,993 सीसी की जबर्दस्त क्षमता वाला है।
विज्ञापन

0 से 100 किलो मीटर की रफ्तार मात्र 3.7 सेकेंड्स में

2 of 4
कार 0 से 100 किलो मीटर की रफ्तार पकड़ने में मात्र 3.7 सेकेंड्स का समय लगता है जो कि आरएस 7 से 0.2 सेकेंड्स कम है। कार की अधिकतम स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 605 पीएस की पावर है।
विज्ञापन

कार को दिया गया है स्पोर्टी लुक

3 of 4
वहीं कंपनी ने इसे स्पोर्टी लुक दिया है जिससे यह बेहद ही शानदार नजर आती है। इसके इंटीरियर की बात करे तो कंपनी ने इस पर खासा ध्यान दिया है, कार में लैदर सीट, केबिन को एल्यूमिनियम से बनाया गया है। 
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू एम6 ग्रां कूपे से है मुकाबला

4 of 4
वहीं म्यूजिक के शौकीन के लिए इसमें बोस का म्यूजिक सिस्टम है। भारत में आरएस 7 परफॉर्मेंस का मुकाबला सीधे तौर पर बीएमडब्ल्यू एम 6 ग्रां कूपे से है जिसकी कीमत 1.77 करोड़ रुपये है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें