फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUDI Q7: ऑडी ने भारत में लॉन्च की लिमिटेड एडिशन वाली Q7, जानें फीचर्स और कीमत

Sat, 10 Sep 2022 07:31 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑडी ने भारत में नई क्यू7 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। लग्जरी एसयूवी क्यू7 बेहद खास एसयूवी होगी क्योंकि इसकी सिर्फ 50 यूनिट ही बनाई जाएंगी। 
विज्ञापन
1 of 5
ऑडी क्यू7 लिमिटेड एडिशन - फोटो : सोशल मीडिया
जर्मन कार मेकर ऑडी ने भारत में लग्जरी एसयूवी क्यू7 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी में 3.0 लीटर का वी6 इंजन दिया है जो 335 बीएचपी और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। ऑडी की फेमस क्वाट्रो ऑल व्हील ड्राइव तकनीक से सभी चार पहियों को ताकत मिलती है। 

 
विज्ञापन

क्यों है खास

2 of 5
ऑडी इंडिया क्यू7 लिमिटेड एडिशन - फोटो : सोशल मीडिया
एसयूवी के 3.0 लीटर इंजन से इसे काफी ताकत मिलती है। एसयूवी सिर्फ 5.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अलावा इस कार को बेहद खास बनाया जाएगा क्योंकि इसकी सिर्फ 50 यूनिट ही बनाई जाएंगी। 
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

3 of 5
ऑडी इंडिया क्यू7 लिमिटेड एडिशन - फोटो : सोशल मीडिया
क्यू7 में कंपनी की ओर से पैनोरमिक सनरूफ, 19 इंच के अलॉय व्हील, 10.1 इंच की टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ओल्फसेन का स्टीरियो सिस्टम, पावर्ड सीट के साथ मेमोरी फंक्शन, एयर प्यूरीफायर, सेकेंड और थर्ड रो के लिए इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, 30 शेड वाली एंबीयेंट लाइटिंग, आठ एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और लेन डिपार्चर वार्निंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए हैं। 

खास है एक्सटीरियर

4 of 5
ऑडी इंडिया क्यू7 लिमिटेड एडिशन - फोटो : सोशल मीडिया
लिमिटेशन एडिशन क्यू7 का एक्सटीरियर भी खास है। एसयूवी में नया बैरिक ब्राउन रंग दिया गया है। ये रंग सिर्फ लिमिटेड एडिशन वाली क्यू7 में ही मिलेगा। इसके ग्रिल में भी बदलाव किए गए हैं। एसयूवी में ऑक्टागोनल आउटलाइन पहले की ही तरह रहेगी लेकिन नई सिल ट्रिम से एसयूवी का फ्रंट और बेहतर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

5 of 5
ऑडी इंडिया क्यू7 लिमिटेड एडिशन - फोटो : सोशल मीडिया
क्यू7 के लिमिटेड एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 88.08 लाख रुपये रखी गई है। बाजार में इसके मुकाबले में Volvo XC90, BMW X7 और Mercedes-Benz GLS मौजूद हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें