जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi की प्रीमियम सेडान कार A3 ने भारत में अपने 5 साल पूरे कर लिए है। इस कार को सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2014 में पेश किया गया था। इतना नहीं साल 2014 में A3 को 'वर्ल्ड कार ऑफ द इयर' का अवार्ड भी दिया गया था। आपको बता दें कि A3 कंपनी की बेस्टसेलिंग कारों में से एक है। फिलहाल कंपनी भारत में A3 के 5 साल पूरे होने की खुशी में इस जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर दे रही है, आइये जानते हैं।